X
X

Fact Check: सिंगर आशा भोसले सही-सलामत हैं, निधन से जुड़ी वायरल पोस्ट फर्जी है

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सिंगर आशा भोसले की मौत का वायरल दावा गलत है। आशा भोसले पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। 

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jul 4, 2025 at 04:04 PM
  • Updated: Jul 4, 2025 at 05:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी मशहूर हस्ती के निधन से जुड़ी फर्जी पोस्ट वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक पोस्ट, जिसमें गायिका आशा भोसले की तस्वीर लगी हुई है वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आशा भोसले का 1 जुलाई 2025 को निधन हो चुका है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। आशा भोसले पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट वायरल की जा रही है।  

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Shabana Shaikh ने 2 जुलाई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन – एक संगीत युग समाप्त (01 जुलाई 2025)।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दावे को सच मानकर शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। हमें आशा भोसले के निधन से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं मिली। आशा भोसले बहुत बड़ी हस्ती हैं, यदि उनको लेकर ऐसी कोई भी खबर होती तो मीडिया की सुर्ख़ियों में होती।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने आशा भोसले के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। हमें वहां भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। आशा भोसले अपने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

सर्च के दौरान हमें दैनिक जागरण पर 27 जून 2025 को एक खबर मिली। खबर में बताया गया,”उमराव जान” फिल्म को 44 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है, इसकी स्क्रीनिंग में कई हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान अभिनेत्री रेखा और सिंगर आशा भोसले मौजूद थीं। इस दौरान आशा भोसले ने गाना भी गाया।”

हमने पोस्ट को लेकर मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ बात की। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले बिल्कुल स्वस्थ हैं।

यह पहली बार नहीं है,जब सोशल मीडिया पर किसी मशहूर हस्ती की मौत की फर्जी अफवाह वायरल हुई हो। अक्सर इस तरह की पोस्ट वायरल होती रहती है। विश्वास न्यूज ने इस तरह की कई पोस्ट की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाली यूजर को स्कैन किया। यूजर को करीबन 4 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को मुंबई का निवासी बताया है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सिंगर आशा भोसले की मौत का वायरल दावा गलत है। आशा भोसले पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। 

  • Claim Review : प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- Shabana Shaikh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later