Fact Check: अमिताभ बच्चन ने नहीं दिया तेजस्वी यादव की तारीफ वाला यह बयान
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नाम से तेजस्वी की तारीफ वाली फेक पोस्ट वायरल हो रही है। अमिताभ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
- By: Sharad Prakash Asthana
- Published: Nov 22, 2025 at 03:24 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा है कि तेजस्वी पीएम मोदी और अमित शाह जैसे बड़े चेहरों के सामने अकेले मुकाबला करते हैं।
विश्वास न्यूज ने जांच की तो पता चला कि अमिताभ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट फेक है।
क्या है वायरल पोस्ट
इंस्टाग्राम यूजर yadukul_community ने 21 नवंबर को तेजस्वी और अमिताभ की तस्वीरों के साथ में पोस्ट (आर्काइव लिंक) की है। इस पर लिखा है, “अमिताभ बच्चन ने कहा, ना मैं तेजस्वी का समर्थक हूँ ना राजद का, मै बस एक इंसान होकर उसकी मेहनत देखता हूँ। घर की दिक्कतें, पिता की बीमारी और ईडी-सीबीआई का दबाव-सबके बीच भी वो नहीं सकता। मोदी, अमित शाह जैसे बड़े चेहरों से अकेले मुकाबला करता है।“

पड़ताल
वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।
इसके बाद हमने एक्स एडवांस सर्च से अमिताभ बच्चन के एक्स हैंडल पर इस बयान को कीवर्ड से सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।
हमने अमिताभ बच्चन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी चेक किया, लेकिन ऐसी कोई भी पोस्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे के बारे में जानकारी मिल सके।
अमिताभ बच्चन के फेसबुक अकाउंट से भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की गई है।
इस बारे में हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। इसके अनुसार, भाजपा को 89 और जदयू को 85 सीटें मिली थी, जबकि राजद को 25 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं।

दैनिक जागरण के पटना संस्करण में 21 नवंबर को छपी खबर के अनुसार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

फेक पोस्ट करने वाले यूजर के 54 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नाम से तेजस्वी की तारीफ वाली फेक पोस्ट वायरल हो रही है। अमिताभ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
- Claim Review : अमिताभ बच्चन ने कहा कि तेजस्वी पीएम मोदी और अमित शाह जैसे बड़े चेहरों के सामने अकेले मुकाबला करते हैं।
- Claimed By : Insta User- yadukul_community
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












