X
X

Fact Check: भाजपा विधायक उमेश शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बहस का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा का वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई थी। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Mar 24, 2025 at 06:21 PM
  • Updated: Mar 25, 2025 at 05:36 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश शर्मा काऊ और अन्य कार्यकर्ताओं को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब एक विधायक उमेश शर्मा काऊ की एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता से बहस हो गई थी। उसी वीडियो को अब कुछ लोग हालिया बताकर शेयर कर रहे है।  वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबध नहीं है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Vikas Bhatt’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “यह है उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर से विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ

जरा देखिए इनकी हनक की एक काबिना मंत्री धन सिंह रावत जी के सामने किस तरह से पेश आ रहे हैं। इस वीडियो से आपको भारतीय जनता पार्टी के अंदर अंतरद्वद/अंतरविरोध साफ नजर आएगा इन माननीयो के हवाले आपने उत्तराखंड का विकास/भविष्य दे दिया।। जागो उत्तराखण्डियों जागो।।#viralreels#reelschallenge#उत्तराखंड#CMpushkardhami #”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे से शेयर किया है।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट न्यूज 18 की वेबसाइट पर मिली। खबर को 4 सितंबर 2021 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो देहरादून के रायपुर में हुए एक कार्यक्रम का है, जब मंत्री को देख के उमेश शर्मा आग बबूला हो गए थे और कार्यक्रम छोड़ के चले गए।”

सर्च के दौरान वायरल वीडियो Amar Ujala Uttarakhand के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 4 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “देहरादून में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ और एक खास खेमे के भाजपाइयों में लंबे समय से चल रहा घमासान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी खुलकर सामने आ गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ समय पहले ही विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर जुबानी जंग हुई।”

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है।

हमने वीडियो को देहरादून दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी देवेंद्र सती के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो देहरादून का है और पुराना है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को करीब 5 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा का वायरल वीडियो साल 2021 का है, जब एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई थी। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : भाजपा विधायक उमेश शर्मा का यह वीडियो हालिया है।
  • Claimed By : FB User-Vikas Bhatt
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later