X
X

Fact Check: छत्तीसगढ़ में कार में प्राइवेट मोमेंट की 2021 की घटना को धाकड़ विवाद के बाद हाल का बता किया जा रहा शेयर

छत्तीसगढ़ में "शासकीय कार्य पर, छ.ग शासन" बैनर लगे कार में कपल के प्राइवेंट मोमेंट की घटना 2021 में सामने आई थी। उस समय वहां कांग्रेस की सरकार थी। इसी पुराने वीडियो को धाकड़ विवाद के बाद हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jun 9, 2025 at 05:10 PM
  • Updated: Jun 10, 2025 at 11:20 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ विवाद के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां “शासकीय कार्य पर, छ.ग शासन” बैनर लगे कार में एक अधेड़ उम्र के पुरुष को महिला के साथ प्राइवेट मोमेंट में देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह हाल की घटना है, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित छत्तीसगढ़ में सामने आई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के रायपुर का ही है, लेकिन यह घटना करीब चार साल पुरानी है। साथ ही जब यह घटना सामने आई थी, तब उस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। हाल ही में बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इस मामले में धाकड़ को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब उन्हें जमानत मिल गई है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘ilyas khan’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “छत्तीसगढ़ में विकास अब गाड़ी में पैदा हो रहा है! गाड़ी नंबर वहां था CG-14, और यहां पोज था 69! सिस्टम भी ‘धाकड़’ निकला!”

कई अन्य यूजर्स ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें भास्कर.कॉम की चार साल पुरानी रिपोर्ट मिली, जिसमें इस वीडियो के संदर्भ का जिक्र है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “शहर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल कार के भीतर प्राइवेट मोमेंट बिता रहा है। किसी स्थानीय युवक ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। अब ये कई ग्रुप्स में शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो रायपुर का ही है।”

एनबीटी की पांच दिसंबर 2021 की रिपोर्ट में भी इस घटना का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, “रायपुर (Raipur Viral Video) में एक हिलने वाली कार का वीडियो वायरल है। इसमें एक कपल सड़क किनारे खड़ी कार में रोमांस (Couple Romance In Raipur) कर रहे हैं। रोमांस का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। कार पर शासकीय कार्य से संबंधित एक पोस्टर लगा है। वहीं, अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध ली है।”

हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं, बल्कि 2021 की घटना का है। वायरल वीडियो को लेकर हमने हमारे सहयोगी नईदुनिया के रायपुर के क्राइम रिपोर्टर दीपक शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो हाल की घटना का नहीं, बल्कि कई साल पुरानी घटना का है।

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा भी किया गया है कि यह बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़ की घटना है। हमारी जांच में यह दावा भी गलत निकला। जांच से यह साबित हो चुका है कि वीडियो 2021 की घटना का है और उस वक्त छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी।

एक अन्य न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, “इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने धाकड़ से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे बीजेपी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं।”

गौरतलब है कि चार दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। नतीजों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हुई और बीजेपी सरकार में वापसी करने में सफल रही।

गौरतलब है कि हाल ही में हाईवे  पर महिला से अश्लील हरकत करते हुए बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का कथित वीडियो सामने आया था। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उन्हें एक दिन में ही जमानत मिल गई थी।

वायरल वीडियो को भ्रामक संदर्भ में शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब पांच सौ लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष:छत्तीसगढ़ में “शासकीय कार्य पर, छ.ग शासन” बैनर लगे कार में कपल के प्राइवेंट मोमेंट की घटना 2021 में सामने आई थी। उस समय वहां कांग्रेस की सरकार थी। इसी पुराने वीडियो को धाकड़ विवाद के बाद हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : छत्तीसगढ़ में धाकड़ विवाद जैसा मामला सामने आया।
  • Claimed By : X User- ilyas khan
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later