X
X

Fact Check: छत्तीसगढ़ में रोप-वे की ट्रॉली गिरने का पुराना वीडियो वाराणसी का बताकर वायरल

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में इसी साल अप्रैल में रोपवे की ट्रॉली गिर गई थी। उस घटना के वीडियो को वाराणसी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। इस मामले में वाराणसी पुलिस ने फर्जी पोस्ट करने वालों पर केस दर्ज किया है।

opeway accident video, varanasi ropeway viral video, chhattisgarh ropeway trolley video, ropeway accident news, varanasi news, chhattisgarh news

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। वाराणसी में अगले साल से रोप-वे की शुरुआत होने का अनुमान है। इससे पहले वहां ट्रायल और सुरक्षा जांच का दौर चल रहा है। इस बीच वाराणसी के रोप-वे सिस्टम से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रोप-वे की ट्रॉली गिरने से घायल हुए भाजपा नेताओं को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स वीडियो को भाजपा पर निशाना साधते हुए शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वाराणसी में उद्घाटन के समय रोप-वे की ट्रॉली गिरने से भाजपा नेता को चोट आई है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि रोप-वे की ट्रॉली गिरने का यह वीडियो छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ का है। वहां अप्रैल में यह हादसा हुआ था, जिसमें भाजपा नेता घायल हो गए थे। छत्तीसगढ़ के पुराने वीडियो को अब वाराणसी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Aarohi Aarohi ने 27 सितंबर को वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “मोदी जी ने बनारस में Rope way बनवाया जिस कि लम्बाई 4 किलोमीटर है और इस पर करीब 800 करोड़ रुपए की लागत आई है जोकि बहुत ज्यादा है । उद्धाटन के समय ही Rope टूट गई और डिब्बा ज़मीन पर आ गिरा मज़े की बात यह है कि भाजपा का नेता भी साथ में गिरा.“

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। ईटीवी भारत की वेबसाइट पर 25 अप्रैल को इससे संबंधित खबर छपी है। इसमें वायरल वीडियो क्लिप के कुछ हिस्सों को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “मामला छत्तीसगढ़ का है, जहां डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर स्थित रोप-वे की ट्रॉली गिरने से हादसा हुआ है। इसमें भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल हुए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को भी चोट आई हैं। दोनों को राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रॉली मंदिर से नीचे की ओर आ रही थी।”

26 अप्रैल को TV9 Madhya Pradesh Chhattisgarh के यूट्यूब चैनल पर भी इस हादसे से संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी 25 अप्रैल को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए हादसे में घायल हुए भाजपा नेता के जल्द ठीक होने की कामना की थी।

29 सितंबर को दैनिक जागरण के वाराणसी संस्करण में छपी खबर के अनुसार, ट्रॉली गिरने की फर्जी पोस्ट शेयर करने पर पुलिस ने डॉ. शीतल यादव और अशोक डनोडा के एक्स एकाउंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

28 सितंबर को दैनिक जागरण की वेबसाइट में छपी खबर में दिया गया है कि वाराणसी में कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक लगभग 3.8 किमी की रोप-वे परियोजना का काम अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 815 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

इस बारे में हमने सिगरा पुलिस थाने के प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि फर्जी पोस्ट करने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी यूजर आईडी की जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 1 लाख 26 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में इसी साल अप्रैल में रोपवे की ट्रॉली गिर गई थी। उस घटना के वीडियो को वाराणसी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। इस मामले में वाराणसी पुलिस ने फर्जी पोस्ट करने वालों पर केस दर्ज किया है।

  • Claim Review : वाराणसी में उद्घाटन के समय रोपवे की ट्रॉली गिरने से भाजपा नेता को चोट आई है।
  • Claimed By : FB User- Aarohi Aarohi
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later