X
X

Fact Check : दिल्ली पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नहीं पीटा, वायरल वीडियो और फोटो फेक हैं

दिल्ली पुलिस के नेहा सिंह राठौर को पीटने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो फेक है। इसमें दिख रही महिला नेहा नहीं हैं। वहीं, इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई निर्मित है। नेहा करीब 15 दिन से लखनऊ में हैं। उन्होंने इस पोस्ट को झूठ बताया है।

Neha Singh Rathore, Neha Singh Rathore Beaten, Neha Singh Rathore Viral Video, Neha Rathore Beaten Video

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के मामले में अपना फैसला सु​रक्षित रख लिया है। इस मामले को लेकर कई पशु प्रेमी प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है।

अब इससे जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों और एक प्रदर्शनकारी महिला में झड़प होते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की पिटाई की है। इस दावे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें नेहा के चेहरे पर चोट ​दिखाई गई है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला नेहा नहीं हैं। उनके नाम से वायरल हो रही तस्वीर भी एआई निर्मित है। नेहा ने अपनी एक्स हैंडल से इस पोस्ट को अफवाह बताया है। वह करीब 15 दिन से लखनऊ में हैं।

वायरल पोस्ट

एक्स यूजर Ms.Bhumi ने 14 अगस्त को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि नेहा सिंह राठौर की दिल्ली पुलिस ने पिटाई कर दी है।

https://twitter.com/ibmindia20/status/1955835728187023626

फेसबुक यूजर Arun Kumar ने भी इसी दावे के साथ एक तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) की है।

पड़ताल

वायरल दावे की लिए हमने सबसे पहले वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 12 अगस्त को एक्स यूजर @anishgawande ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस की आलोचना की है। हालांकि, इसमें कहीं भी नेहा सिंह राठौर का जिक्र नहीं है।

14 अगस्त को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पशुप्रेमियों ने इंडिया गेट और कोर्ट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों को एक महिला प्रदर्शनकारी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। खबर में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट भी प्रयोग किए गए हैं। हालांकि, खबर में कहीं भी नहीं लिखा है कि वीडियो में दिख रही महिला नेहा सिंह राठौर हैं।

14 अगस्त को ही नेहा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इस दावे को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस के साथ कोई झड़प नहीं हुई है। वह अपने घर पर सु​रक्षित हैं। साथ ही उन्होंने अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील की।

उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इसे अफवाह बताया गया है।

https://twitter.com/nehafolksinger/status/1955870102915514787

नेहा के अकाउंट से प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प का एक अन्य वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें महिला प्रदर्शनकारी का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

कोलाज में प्रदर्शनकारी महिला और नेहा के चेहरे में अंतर को देखा जा सकता है।

तस्वीर की जांच

इसी दावे से संबंधित एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसमें नेहा के चेहरे पर चोट दिखाई गई है। इस तस्वीर के नीचे राइट कॉर्नर पर ग्रोक लिखा हुआ है। साथ ही फोटो का चेहरा बिगड़ा हुआ दिख रहा है।

फोटो को एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स वाजइटएआई और हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें वाजइटएआई ने इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई जबकि हाइव ने 99.8 फीसदी इसे एआई निर्मित बताया।

वाजइटएआई का रिजल्ट।
हाइव मॉडरेशन का रिजल्ट।

इससे यह साफ हो गया कि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है।

इस बारे में हमने नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो और तस्वीर भेजी। उन्होंने उसे फेक बताते हुए कहा कि वे दोनों करीब 15 दिन से लखनऊ में ही हैं। नेहा अभी दिल्ली नहीं गई थी।

14 अगस्त को दैनिक जागरण वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, सुप्रीम कोकोर्ट की तीन न्याया​धीशों की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की दो न्याया​धीशों की पीठ ने 11 अगस्त को आवारा कुत्तों को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से हटाकर डाग शेल्टर में रखने का आदेश दिया था। इसको लेकर पशु प्रेमियों की ओर से आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

नेहा सिंह राठौर के नाम से वीडियो पोस्ट करने वाली यूजर एक विचारधारा से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली पुलिस के नेहा सिंह राठौर को पीटने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो फेक है। इसमें दिख रही महिला नेहा नहीं हैं। वहीं, इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई निर्मित है। नेहा करीब 15 दिन से लखनऊ में हैं। उन्होंने इस पोस्ट को झूठ बताया है।

  • Claim Review : दिल्ली पुलिस ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की पिटाई की है।
  • Claimed By : X User- Ms.Bhumi
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later