X
X

Fact Check: मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के जन्म की तुलना भगवान राम से नहीं की, फेक बयान वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। मनोज तिवारी ने इस तरह की तुलना करता हुआ कोई बयान नहीं दिया है। इस फर्जी बयान को गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Dec 20, 2025 at 04:41 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नाम पर एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टकार्ड में मनोज तिवारी की तस्वीर बनी है और साथ ही दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के बारे में बयान दिया। वायरल बयान में सांसद मनोज तिवारी ने मोदी के जन्म की तुलना भगवान राम से की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। मनोज तिवारी ने इस तरह की तुलना करता हुआ कोई बयान नहीं दिया है। इस फर्जी बयान को गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज ‘सुमित्रा पासवान’ ने 16 दिसंबर 2025 ने वायरल पोस्ट को शेयर किया, जिसमें  लिखा था, “जब मोदी जी का जन्म हुआ था उस समय आसमान मे ज़ोर से बिजलियां कड़क रही थी घनघोर वर्षा हो रही थी ऐसा लगता था जैसे भगवान राम का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी बीजेपी नेता।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने अलग- अलग कीवर्ड से न्यूज सर्च किया। सर्च करने पर हमें इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। अगर मनोज तिवारी ने ऐसा कोई बयान दिया होता, तो इसकी खबर मौजूद होती।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने मनोज तिवारी के एक्स हैंडल और फेसबुक पेज की स्कैनिंग की। वहां भी हमें उनके नाम पर वायरल हो रहे इस बयान से जुड़ा कुछ नहीं मिला। हालांकि, मनोज तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट काफी सक्रिय हैं।

खबर लिखे जाने के समय (20 दिसंबर 2025, शाम लगभग 4:30 बजे) मनोज तिवारी के एक्स अकाउंट पर अंतिम पोस्ट लगभग 20 दिसंबर को दिन के 3 बजे की गई थी। 

वहीं, फेसबुक पेज पर आखिरी पोस्ट लगभग तीन घंटे पहले 12 बजे की गई है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हालिया पोस्ट मौजूद थी, लेकिन वहां भी वायरल दावे से जुड़ा कोई बयान या पोस्ट नहीं मिला।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने मनोज तिवारी के निजी सहायक अम्बिकेश पांडेय से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बतया कि मनोज तिवारी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, अक्सर उनके नाम पर इस तरह के फर्जी बयान वायरल कर दिए जाते हैं लेकिन इनमे कोई सच्चाई नहीं होती है।

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कई बार मनोज तिवारी को लेकर फर्जी और भ्रामक पोस्ट वायरल हो चुकी हैं, जिनका विश्वास न्यूज ने भी फैक्ट चेक किया है। हमारे फैक्ट चेक आर्टिकल यहां पढ़े जा सकते हैं।  

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाली फेसबुक यूजर सुमित्रा पासवान की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 23 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह प्रयागराज की रहने वाली हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। मनोज तिवारी ने इस तरह की तुलना करता हुआ कोई बयान नहीं दिया है। इस फर्जी बयान को गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : सांसद मनोज तिवारी ने मोदी के जन्म की तुलना भगवान राम से की है।
  • Claimed By : फेसबुक पेज ‘सुमित्रा पासवान’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later