X
X

Fact Check: मुरादाबाद में यौन उत्पीड़न के आरोप में मौलवी की पिटाई की घटना को भ्रामक दावे से किया जा रहा शेयर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में झाड़-फूंक की आड़ में लड़की का यौन उत्पीड़न मामले में उसकी मां ने पंचायत के दौरान आरोपी मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी थी। इसी घटना के वीडियो मां-बेटे के बीच निकाह और हलाला के फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक महिला को मौलवी की चप्प्लों से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम महिला के पति के तीन तलाक दिए जाने के बाद मौलवी ने पंचायत में उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से कराए जाने के लिए हलाला का फतवा जारी किया, जिसके बाद सगे बेटे से निकाह-हलाला की बात सुनकर भड़की महिला ने उस मौलवी की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर डाली।

वायरल वीडियो का तीन तलाक और हलाला से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घटित पिछले साल की घटना का है, जहां झाड़-फूंक की आड़ में महिला की बेटी से कमरे में यौन उत्पीड़न के आरोपी मौलाना की महिला ने पंचायत में सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी थी।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Puneet Gupta’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “मुस्लिम महिला के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत मे उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा के हलाला करवाने का फतवा जारी कर दिया…अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला की बात सुन बहादुर महिला ने मौलवी को पीट दिया , कैसा मज़हब है रे ?”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Vijay_K_Jain/status/1904345559303077989

पड़ताल

वायरल वीडियो क्लिप के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस घटना का जिक्र है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, “यूपी के मुराबाद में पंचायत में महिला ने मौलवी की चप्पलों से पिटाई कर दी।” रिपोर्ट के मुताबिक, “मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला की बेटी से कमरे में छेड़खानी की थी।”

टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है। 30 सितंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक,  “यूपी के मुरादाबाद में छेड़छाड़ के आरोपी मौलाना को महिला ने पंचायत में चप्पल से पीटा।”

जी न्यूज और एनबीटी की रिपोर्ट में भी इस घटना का जिक्र है।

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, “मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में एक मौलाना ने झाड़-फूंक कर भूत-प्रेत भगाने के बहाने युवती को कमरे में बंद करके छेड़खानी कर दी। पीड़िता की मां ने घटना के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत कर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो कस्बे में पंचायत बैठ गई। महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने ही मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौलाना की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला मौलाना बच्चों को दीनी तालीम का ट्यूशन देता है।”

हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर ढाई हजार लोग फॉलो करते हैं।

वायरल वीडियो को लेकर हमने मुरादाबाद के कई स्थानीय पत्रकारों से संपर्क किया। हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के प्रभारी संजय रूस्तगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पुरानी और छेड़खानी से संबंधित है।

एक अन्य स्थानीय पत्रकार राशिद सिद्दीकी ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुरादाबाद के अगवानपुर में घटित पुरानी घटना है, जिसमें महिला ने बेटी से छेड़खानी के मामले में आरोपी की पिटाई कर दी थी। 

निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में झाड़-फूंक की आड़ में लड़की का यौन उत्पीड़न मामले में उसकी मां ने पंचायत के दौरान आरोपी मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी थी। इसी घटना के वीडियो मां-बेटे के बीच निकाह और हलाला के फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : सगे बेटे के साथ निकाह और हलाला का फरमान देने पर भड़की महिला ने मौलवी को सरेआम चप्पलों से पीटा।
  • Claimed By : FB User-Puneet Gupta
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later