X
X

Fact Check: पीएम मोदी का स्कूल के दौरे का वीडियो दिल्ली का नहीं, वाराणसी का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि स्कूल में बच्चों से मुलाकात करते पीएम मोदी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 13, 2025 at 04:24 PM
  • Updated: Jan 13, 2025 at 06:10 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम मोदी को स्कूल के बच्चों से बात करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली का सरकारी स्कूल है, जो कि काफी अच्छी हालत में है। पोस्ट में उत्तर प्रदेश के स्कूलों पर तंज कसते हुए उन्हें खराब हालत वाला बताया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। साल 2023 में पीएम मोदी वाराणसी का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की थी। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘दिलीप मेहरा’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “केजरीवाल के बनाए गए स्कूलों में रील बनाने गया है चौ** फ़ै**…कभी up के स्कूलों में भी रील बना लो हकीकत पता चल जायेगा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 18 दिसंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के एक स्कूल में जाकर बच्चों से मुलाकात की थी। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 18 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वाराणसी दौरा के दौरान पीएम मोदी ने वहां के एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की थी। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण वाराणसी के रिपोर्टर मुकेश श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। जब वो दौरे के लिए वाराणसी आए थे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। जबकि 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 10 जनवरी 2025 से नामांकन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा और उम्मीदवार 17 फरवरी तक अपना नामांकन भर सकते हैं।

https://twitter.com/ECISVEEP/status/1876572401560940689

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि स्कूल में बच्चों से मुलाकात करते पीएम मोदी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। साल 2023 में पीएम मोदी वाराणसी का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की थी। 

  • Claim Review : पीएम मोदी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया।
  • Claimed By : FB User Dilipmehra
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later