Fact Check: अमेरिका ने नहीं जारी की 50 ईमानदार लोगों की सूची, मनमोहन सिंह के नाम पर Fake पोस्ट वायरल
विश्वास न्यूज ने हर बार पोस्ट की जांच करके अपने पाठकों के सामने सच लाया है। दरअसल अमेरिका ने दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों जैसी कोई सूची जारी नहीं की है। यह एक फर्जी पोस्ट है जो कई सालों से समान दावे के साथ फैलाई जा रही है।
- By: Umam Noor
- Published: Aug 26, 2025 at 05:45 PM
- Updated: Aug 26, 2025 at 07:15 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक बार फिर से भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर एक पोस्ट वायरल की जा रही है। इस पोस्ट में दावा किया जाता रहा है कि अमेरिका ने दुनिया के 50 सबसे ईमानदार व्यक्तियों की एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें भारत से केवल डॉ. मनमोहन सिंह का ही नाम शामिल है और वह पहले स्थान पर हैं। यह पोस्ट पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है।
विश्वास न्यूज ने हर बार पोस्ट की जांच करके अपने पाठकों के सामने सच लाया है। दरअसल अमेरिका ने दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों जैसी कोई सूची जारी नहीं की है। यह एक फर्जी पोस्ट है जो कई सालों से समान दावे के साथ फैलाई जा रही है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
थ्रेड यूजर अजय सोना ने 24 अगस्त, को भूतपूर्व पीएम मनमोहन सिंह की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है, “अमेरिका ने जारी की दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों की सूची में भारत के एकमात्र व्यक्ति है डॉ, मनमोहन सिंह, वो भी पहले स्थान पर।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर इस मामले से जुड़ी खबरों को सर्च करने की कोशिश की, लेकिन हमें अमेरिका द्वारा ऐसी कोई सूची जारी करने संबंधी कोई भी विश्वसनीय खबर नहीं मिली। अगर सच में ऐसी कोई सूची आती तो अंतरराष्ट्रीय मीडिया की विश्वसनीय वेबसाइट्स पर इसकी खबर जरूर होती।
न्यूज सर्च में हमें एनडीटीवी की एक खबर मिली, जिसके मुताबिक, फोर्ब्स की साल 2012 और 2013 में जारी दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में मनमोहन सिंह को जरूर स्थान दिया गया था। फोर्ब्स की ताकतवर लोगों की सूची में बराक ओबामा शीर्ष पर जबकि मनमोहन सिंह 19वें स्थान पर थे।
यह पोस्ट इससे पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है और उस वक्त हमने अधिक जानकारी के लिए यूएस बेस्ड एनबीसी न्यूज की पत्रकार दीप्ती कूर्ग से ईमेल के जरिए संपर्क किया था। उनका कहना था कि वायरल पोस्ट फर्जी है।
साल 2022 में भी मनमोहन सिंह के हवाले से सोशल मीडिया पर यह फर्जी पोस्ट वायरल हुई थी जिसका विश्वास न्यूज ने फैक्ट चेक किया। हमारा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
बता दें, भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर, 2024 को 92 साल की उम्र में हुआ था। वहीं, उनके निधन के बाद एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा गया और इस तस्वीर को उनके आखिरी वक्त की फोटो बताकर शेयर किया गया, जबकि विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की वह तस्वीर अक्टूबर 2021 की थी, जब वे बीमारी की वजह से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराए गए थे। हमारा पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले थ्रेड यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर थ्रेड पर काफी एक्टिव हैं, हालांकि उन्होंने खुद से जुड़ी कोई भी निजी जानकारी शेयर नहीं की है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने हर बार पोस्ट की जांच करके अपने पाठकों के सामने सच लाया है। दरअसल अमेरिका ने दुनिया के 50 सबसे ईमानदार लोगों जैसी कोई सूची जारी नहीं की है। यह एक फर्जी पोस्ट है जो कई सालों से समान दावे के साथ फैलाई जा रही है।
- Claim Review : अमेरिका ने दुनिया के 50 सबसे ईमानदार व्यक्तियों की एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें भारत से केवल डॉ. मनमोहन सिंह का ही नाम शामिल है और वह पहले स्थान पर हैं।
- Claimed By : थ्रेड यूजर: अजय सोना
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












