X
X

Fact Check: यह वीडियो कोलकाता में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है, मणिपुर में मोदी के खिलाफ रैली की नहीं

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो अप्रैल 2025 में कोलकाता में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन का है। इसे पीएम मोदी के खिलाफ मणिपुर में हुए प्रदर्शन के गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Sep 18, 2025 at 01:54 PM
  • Updated: Sep 18, 2025 at 05:26 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर 2025 को मणिपुर का दौरा किया था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मणिपुर में मोदी के खिलाफ हुए प्रदर्शन का वीडियो है।  

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह वीडियो अप्रैल 2025 में कोलकाता में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन का है, जिसे मणिपुर का बताकर फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  

 क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर MD Alimul Islam ने 14  सितंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “मणिपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारा

मणिपुर में भारी विरोध मोदी का। BJP का भरी विरोध” साथ में कैप्शन में लिखा है “मणिपुर की जनता ने मोदी, RSS, भाजपा को नकारा है। अब नेपाल जैसा ही जनांदोलन भारत में होने का संकेत है यह!“

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो @trisharooy नाम के यूट्यूब चैनल पर 14 अप्रैल 2025 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था कि यह कोलकाता में वक्फ (संशोधन) विधेयक (अब कानून) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है।

https://www.youtube.com/shorts/idHyvamPp_8

हमें यह वीडियो तृषा रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट  पर भी 14 अप्रैल 2025 को अपलोड मिला। यहां भी इसे समान संदर्भ में साझा किया गया है।

कीवर्ड्स से ओपन सर्च करने पर हमें 14 अप्रैल 2025 को कोलकाता में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कई खबरें मिलीं। ख़बरों के अनुसार, यह प्रदर्शन रैली सियालदह स्टेशन क्षेत्र से रामलीला मैदान तक निकाली गई थी।

इस मामले में दैनिक जागरण के पश्चिम बंगाल ब्यूरो प्रमुख जेके वाजपेयी ने कन्फर्म किया, “यह कोलकाता के सियालदह में एनआरएस हॉस्पिटल के पास का दृश्य है, जिसे वहां के फुटओवर ब्रिज से फिल्माया गया है। वीडियो अप्रैल में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है। “

गूगल मैप्स पर सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो वाली जगह कोलकाता के सियालदह में मिल गयी।

पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर 2025 को मणिपुर का दौरा किया था। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि मणिपुर आशा और आकांक्षाओं की धरती है हालांकि हिंसा ने इसे प्रभावित किया है। मोदी ने शांति बनाए रखने की अपील की और पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर MD Alimul Islam के करीब 7000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो अप्रैल 2025 में कोलकाता में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन का है। इसे पीएम मोदी के खिलाफ मणिपुर में हुए प्रदर्शन के गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह वीडियो मणिपुर में मोदी के खिलाफ हुई रैली का है
  • Claimed By : Facebook User फेसबुक यूजर MD Alimul Islam
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later