X
X

Fact Check : बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने का वीडियो छह महीने पुराना, भ्रामक दावे से हुआ वायरल 

विधायक को थप्पड़ मारने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि अक्टूबर 2024 में हुई घटना का है। जब नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर बीजेपी के एक कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने बीजेपी के विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा था। घटना के बाद अवधेश सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 17, 2025 at 03:55 PM
  • Updated: Apr 17, 2025 at 05:02 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक नेता को पुलिस के सामने थप्पड़ मारते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में हुई घटना का है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मंत्री को सपा समर्थक ने थप्पड़ मारा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि अक्टूबर 2024 में हुई घटना का है। जब नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर बीजेपी के एक कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने बीजेपी के विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा था। घटना के बाद अवधेश सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर facts_adda_97 ने 13 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। वीडियो पर लिखा हुआ है, ‘CM योगी के मंत्री को..सपा आदमी ने माR। झापड़।’

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट जी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो रिपोर्ट को 9 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, वायरल घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक योगेश वर्मा को अवधेश सिंह नामक एक शख्स ने थप्पड़ मारा।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, “लखीमपुर खीरी जिले में नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव में कथित धांधली को लेकर विधायक वर्मा और दूसरे पक्ष के बीच 9 अक्टूबर को मारपीट हुई थी।”

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायक योगेश वर्मा और अवधेश सिंह दोनों ही बीजेपी से थे। इस घटना के बाद बीजेपी ने अवधेश सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा था और 5 दिन बाद BJP ने अवधेश सिंह समेत 4 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने डिस्ट्रिक्ट हेड धर्मेंद्र शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह घटना करीब छह महीने पहले हुई एक वीडियो कि है। नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर विधायक और बीजेपी के ही एक कार्यकर्ता अवधेश सिंह के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना के बाद बीजेपी ने अवधेश सिंह समेत 4 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के वीडियो को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विधायक को थप्पड़ मारने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि अक्टूबर 2024 में हुई घटना का है। जब नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर बीजेपी के एक कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने बीजेपी के विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा था। घटना के बाद अवधेश सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

  • Claim Review : बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को सपा समर्थक ने थप्पड़ मारा।
  • Claimed By : Inst user facts_adda_97
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later