X
X

Fact Check: असम पंचायत हिंसा का वीडियो बिहार में एआईएमआईएम छोड़कर जाने वाले विधायक के समर्थक की पिटाई के दावे से वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। बिहार एआईएमआईएम के हवाले से वायरल हो रहा यह वीडियो असम का है। जहां नवनिर्वाचित पंचायत की बैठक के दौरान दो गुटों में लड़ाई हो गई थी।

  • By: Umam Noor
  • Published: Aug 12, 2025 at 06:29 PM
  • Updated: Aug 13, 2025 at 10:30 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जोड़ते हुए कई तरह  की  भ्रामक और फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बिहार में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के एक “भगोड़े” विधायक के समर्थक सरपंच पद के लिए वोट मांगने गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। बिहार एआईएमआईएम के हवाले से वायरल हो रहा यह वीडियो असम का है। जहां नवनिर्वाचित पंचायत की बैठक के दौरान दो गुटों में लड़ाई हो गई थी।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में AIMIM के एक भगोड़े विधायक के लिए सरपंच जी वोट मांगने आए थे, लोगों ने उनकी सुताई कर दी। लोगों ने साफ कहा – आगे AIMIM से गठबंधन नहीं, तो कोई वोट नहीं।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो डीए न्यूज़ प्लस नाम के यूट्यूब चैनल पर 4 अगस्त 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को असम के डोबोका का बताया गया।

न्यूज़ डेली 24 नाम के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, “जमुना गाँव पंचायत के डोबोका गाँव सावत में जमकर मारपीट हुई। गाँव की बैठक में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। याकूब अली नाम के व्यक्ति की पिटाई की गई।”

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और न्यूज सर्च किया। हमें यह वीडियो और इससे जुड़ी खबर इंडिया टुडे नार्थ- ईस्ट की वेबसाइट पर मिली। 4 अगस्त 2025 की खबर के अनुसार, असम के डोबोका में जमुना गाँव की एक निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि के रिश्तेदारों और कुछ ग्रामीणों के बीच भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर तीखी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि लोगों ने प्लास्टिक की कुर्सियाँ उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। यह बैठक सरकार की एक विशेष पहल के तहत बुलाई गई थी, जिसमें नए चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों को गाँव की योजनाओं पर चर्चा करनी थी। लेकिन पुराने मतभेदों ने फिर से हिंसा को भड़का दिया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और शांति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, “बिहार 2020 के विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम ने सीमांचल में पाँच सीटें जीती थीं। हालाँकि, बाद में उनके चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे। उस समय एआईएमआईएम ने ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के साथ मिलकर उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और मायावती की बसपा के साथ चुनाव लड़ा था। एआईएमआईएम ने जहाँ पाँच सीटें जीतीं, वहीं बसपा को एक सीट मिली, जिसके विधायक ज़मा खान बाद में जदयू में शामिल हो गए और मंत्री बने। वहीं, 2025 चुनावों के लिए पार्टी की योजना राज्य भर में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एशियन एज के सीनियर संवाददता मनोज आनंद से संपर्क किया उन्होंने भी हमें बताया कि यह असम का वीडियो है।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि वायरल यूजर को तकरीबन साढ़े 5 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। बिहार एआईएमआईएम के हवाले से वायरल हो रहा यह वीडियो असम का है। जहां नवनिर्वाचित पंचायत की बैठक के दौरान दो गुटों में लड़ाई हो गई थी।

  • Claim Review : बिहार में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के एक
  • Claimed By : FB User- Sajid Bashir Ansari
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later