X
X

Fact Check: उद्धव ठाकरे का औरंगजेब को ‘भाई’ बताने वाला वीडियो फर्जी दावे से वायरल

विश्वास न्यूज की जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरा नहीं है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। फरवरी 2023 में दिए गए एक भाषण में उद्धव ठाकरे ने कश्मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। उसी बयान के एक हिस्से को काट कर मुगल शासक औरंगजेब से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jan 20, 2026 at 04:47 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में ठाकरे को “औरंगजेब को अपना भाई” कहते हुए सुना जा सकता है। वहीं, इस वीडियो को मुगल शासक औरंगजेब से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। इसी आधार पर कुछ यूजर उद्धव ठाकरे पर निशाना भी साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरा नहीं है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। फरवरी 2023 में दिए गए एक भाषण में उद्धव ठाकरे ने कश्मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। उसी बयान के एक हिस्से को काट कर मुगल शासक औरंगजेब से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है। इससे पहले जुलाई 2025 में भी यही दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर राम सिंह सिंह  ने 7 जनवरी को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अब ऐसे लोगों के साथ ठाकरे परिवार हैं तो मुंबई वालों महाराष्ट्र वालो  होशियार रहना सावधान रहना।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

यह दावा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल दावे की पड़ताल को शुरू करते हुए हमने सबसे पहले गूगल न्यूज सर्च किया। हमें उद्धव ठाकरे के फेसबुक पेज पर यह वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां 19 फरवरी 2023 को एक कार्यक्रम के दौरान फेसबुक से लाइव के तौर पर वीडियो को पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो में 32 मिनट के बाद उद्धव ठाकरे यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, “एक अपना फौजी था, कश्‍मीर में। वह छुट्टी लेकर घर जा रहा था, परिवार को मिलने को। जब आतंकवादियों को पता चला कि यह अभी छुट्टी लेकर अकेला जा रहा है, तो बीच में उसे किडनैप किया गया हलाल के लिए। कुछ दिनों बाद उसका क्षत-विक्षत शरीर कहीं मिल गया। वह अपना था या नहीं था। जिसने देश के लिए कुर्बानी दी है। अभी मैं कहूं कि वह मेरा भाई था। आप कहेंगे कि लेकिन आपको नाम पता है, क्‍या है?’ उसका नाम औरगंजेब था। होगा ना, मजहब से मुसलमान होगा, था ही। लेकिन उसने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। भारत माता जिसको कहते हैं, उसके लिए अपनी जान तक दे दी। क्‍या वह अपना भाई नहीं था? वह अपना भाई ही था।”

जब इससे पहले यह वीडियो वायरल हुआ था उस वक्त हमने राज्‍यसभा सदस्‍य प्रियंका चतुर्वेदी से भी इस वीडियो के बारे में संपर्क किया था। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट कर झूठे दावे के साथ वायरल कर दिया है।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर राम सिंह सिंह की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 19 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल  से विचारधारा विशेष से प्रेरित अक्सर पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरा नहीं है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। फरवरी 2023 में दिए गए एक भाषण में उद्धव ठाकरे ने कश्मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। उसी बयान के एक हिस्से को काट कर मुगल शासक औरंगजेब से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : मुगल शासक औरंगजेब को उद्धव ठाकरे ने अपना भाई कहा।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर राम सिंह सिंह
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later