Fact Check: अस्पताल में एडमिट राहुल गांधी की वायरल तस्वीर AI निर्मित है
विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अस्पताल के बेड पर दिख रहे राहुल गांधी की वायरल तस्वीर AI निर्मित है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Oct 15, 2025 at 04:31 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को असली समझकर दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ‘मोहन सिंह’ ने 9 अक्टूबर 2025 (Archive) को वायरल तस्वीर को शेयर किया और लिखा है, “आहुल आंधी हुए हॉस्पिटल में भर्ती। बताई आखिरी इच्छा। ”

पड़ताल
वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च किया। हमें कहीं भी राहुल गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं मिली। हां, हमें उनके 14 अक्टूबर 2025 की चंडीगढ़ विजिट को लेकर कुछ पोस्ट्स ज़रूर मिलीं, जिनमें वे बिल्कुल सही -सलामत नजर आ रहे हैं।
इसके बाद हमने फोटो को ध्यान से देखा। तस्वीर को ज़ूम करके देखने पर राहुल गांधी के चेहरे पर एक आर्टिफिशियल स्मूथनेस देखी जा सकती है। हमें शक हुआ कि यह तस्वीर एआई निर्मित हो सकती है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इस तस्वीर को एआई जेनरेटेड तस्वीरों की जांच करने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। इसमें वीडियो के एआई से बने होने की संभावना 99.9 प्रतिशत निकली।

एक दूसरे टूल was it AI ने भी तस्वीर को एआई जेनरेटेड बताया।

एक दूसरे टूल साइट इंजन ने भी तस्वीर के एआई जेनरेटेड होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई।

हमने तस्वीर को लेकर एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया। उन्होंने भी तस्वीर को एआई निर्मित बताया।
विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के गिरीश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि राहुल गांधी सही-सलामत हैं और वायरल तस्वीर असली नहीं है।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर मोहन सिंह को फेसबुक पर लगभग 1.5 लाख यूजर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अस्पताल के बेड पर दिख रहे राहुल गांधी की वायरल तस्वीर AI निर्मित है।
- Claim Review : राहुल गांधी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
- Claimed By : Facebook user Mohan Singh
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












