X
X

Fact Check : मध्य प्रदेश में मंदिर पर बुलडोजर चलने का वीडियो यूपी का बताकर किया गया वायरल

एमपी के सतना जिले के चित्रकूट स्थित मंदिर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट के स्टे के बाद उसे रोक दिया गया। उस मंदिर के वीडियो को यूपी का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

Temple demolition viral video, chitrakoot temple video, Chitrakoot News, Chitrakoot bulldozer controversy

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मंदिर पर बुलडोजर की कार्रवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यूपी के चित्रकूट में मंदिर पर बुलडोजर चला है। इसके साथ ही यूजर्स यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट का है, जहां सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मंदिर पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई थी। हालांकि, मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट के स्टे के बाद इसे रोक दिया गया। इस वीडियो को यूपी का बताकर वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर Samajwadi Party Media Cell @mediacellsp ने 26 जनवरी को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे यूपी के चित्रकूट का बताते हुए योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। एबीपी लाइव की वेबसाइट पर 27 जनवरी 2026 को इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “एमपी के सतना जिले के चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रशासन ने ऐतिहासिक और प्राचीन गौरीहार मंदिर के हिस्सों को ढहाना शुरू किया, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर की मिलने के बाद इसको रोक दिया गया।”

विशाल खबर नामक यूट्यूब चैनल पर 21 जनवरी 2026 को इससे संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है। इसमें वायरल क्लिप भी देखी जा सकती है। इसमें भी वीडियो को एमपी के सतना जिले में स्थित मंदिर पर हुई कार्रवाई का बताया गया।

सर्च में हमने यूपी पुलिस फैक्ट चेक का एक्स हैंडल भी चेक किया। इससे 27 जनवरी 2026 को वायरल वीडियो को मध्य प्रदेश का बताया गया है। साथ ही भ्रामक पोस्ट करने वाल यूजर पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सरकारी वेबसाइट के अनुसार, चित्रकूट उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में फैली विंध्य पर्वत श्रृंखला के उत्तरी हिस्से में आता है। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिला 4 सितंबर 1998 को बनाया गया था।

चित्रकूट धार्मिक और पौराणिक महत्व के बहुत से स्थानों को शामिल करता है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से, इनमें से कुछ स्थान उत्तर प्रदेश और अन्य मध्य प्रदेश में स्थित हैं।

हमने गूगल मैप पर गौरीहर मंदिर का पता सर्च किया, तो यह चित्रकूट, मध्य प्रदेश दिया गया है।

गूगल मैप पर मौजूद तस्वीर और वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट के कोलाज को यहां देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने एमपी में नईदुनिया के डिप्टी न्यूज एडिटर अरविंद दुबे से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सतना जिले का है। फिलहाल हाईकोर्ट के स्टे के बाद कार्रवाई को रोक दिया गया है।

वीडियो को भ्रामक दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक राजनीतिक दल से जुड़े इस हैंडल के पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: एमपी के सतना जिले के चित्रकूट स्थित मंदिर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट के स्टे के बाद उसे रोक दिया गया। उस मंदिर के वीडियो को यूपी का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : यूपी के चित्रकूट में मंदिर पर बुलडोजर चला है।
  • Claimed By : X User- Samajwadi Party Media Cell
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later