Fact Check : इस वीडियो में डांस करती महिला दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता नहीं हैं
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो में डांस करती महिला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Feb 25, 2025 at 12:50 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर एक गलत दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। इस वीडियो में नजर आ रही महिला रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
इंस्टाग्राम यूजर ‘official_pradhan_sandeep’ ने 23 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “आपसोस है ये दिल्ली की मुख्यमंत्री है”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर boldmeeraswag पर 12 जनवरी 2025 को अपलोड मिला।

हमें यह वीडियो इस कंटेंट क्रिएटर के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी 16 जनवरी को अपलोड मिला।
दोनों के बीच के अंतर को नीचे दिए गए कोलाज में देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर official_pradhan_sandeep के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के लगभग 1800 फ़ॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो में डांस करती महिला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं।
- Claim Review : डांस करती यह महिला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हैं।
- Claimed By : Instagram user ‘official_pradhan_sandeep’
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












