X
X

Fact Check: सीएम योगी और आजम खां के हाथ पकड़ने का नौ साल पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल

सीएम योगी और आजम खां के हाथ पकड़ने का वीडियो पुराना साबित हुआ। दरअसल, एक बार फिर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2017 का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 26 नवंबर 2026 को अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने जेल जाने के अपने कड़वे अनुभवों का भी जिक्र किया। अब सोशल मीडिया पर  आजम खां और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो एक बार फिर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों नेताओं को हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को हाल की घटना का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल हो रहा यह दावा भ्रामक साबित हुआ। असल में यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2017 का है। यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है और विश्वास न्यूज ने उस दौरान इसकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी।

क्या हो रहा है वायरल? 

इंस्टाग्राम यूजर ‘siddique chowdhury’ ने 25 नवंबर 2026 को एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज़म खान ने योगी आदित्यनाथ का हाथ पकड़ा।” 

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इस पोस्ट को सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल 

यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहले वायरल हुआ था, उस दौरान हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया था। हमें वायरल वीडियो ‘NYOOOZ UP- Uttarakhand l उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया हुआ मिला था। इस वीडियो को 14 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला । एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां सत्र शुरू होने से पहले एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘जनसत्ता’ की वेबसाइट पर इसी जानकारी के साथ प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट को 14 दिसंबर 2017 को पब्लिश किया गया था।

इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए उस दौरान हमने लखनऊ के चीफ रिपोर्टर राजीव बाजपेयी से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि यह वीडियो 2017 में हुई घटना का था।

क्या है संदर्भ? 

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने 26 नवंबर 2026 को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपने जेल जाने के अनुभवों और उस दौरान की मुश्किलों का भी जिक्र किया।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस यूजर को दो हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर मार्च 2020 से इंस्टाग्राम पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में सीएम योगी और आजम खां के हाथ पकड़ने का वीडियो पुराना साबित हुआ। दरअसल, एक बार फिर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2017 का है। 

  • Claim Review : सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेता आजम खां की मुलाकात का वीडियो।
  • Claimed By : Insta User siddique chowdhury
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later