X
X

Fact Check : डॉ. अंबेडकर का पैर छूते महात्‍मा गांधी की फेक तस्‍वीर वायरल 

विश्वास न्यूज ने वायरल तस्‍वीर की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। यह एक एडिटेड फोटो है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। इसमें महात्‍मा गांधी को डॉ. बी. आर. अंबेडकर के पैर छूते हुए दिखाया गया है। इसे सच मानकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने वायरल तस्‍वीर की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। यह एक एडिटेड फोटो है। हमारी जांच में पता चला कि असली तस्वीर में डॉ. बी. आर. अंबेडकर के साथ उनकी पत्‍नी बैठी हुईं हैं। असली तस्‍वीर में महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर को अलग से जोड़कर फर्जी फोटो तैयार की गई है। 

क्‍या हो रहा है वायरल 

फेसबुक यूजर ‘Rana Pratap Ahirvar‘ ने 26 मई 2025 को फर्जी पोस्‍ट किया। इस तस्‍वीर के ऊपर लिखा गया, “गांधीजी बाबा साहिब के पांव छूते हूए। ये फोटो आपको कही नहीं मिलेगी। फैलाओ।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। 

पड़ताल 

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर की सच्‍चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले इसे गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें असली तस्‍वीर अलामी फोटो एजेंसी की वेबसाइट पर मिली। असली तस्‍वीर में डॉ. अंबेडकर के साथ उनकी पत्‍नी डॉ. सविता और नौकर सुदामा को देखा जा सकता है। तस्‍वीर में कहीं भी महात्‍मा गांधी मौजूद नहीं थे। इससे यह साफ हो गया कि वायरल तस्‍वीर फर्जी है। 

जांच के अगले चरण में हमने महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर के बारे में सर्च किया। इसके लिए सबसे पहले वायरल तस्‍वीर में से महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर को क्रॉप किया। फिर इसे गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। महात्‍मा गांधी की असली तस्‍वीर हमें वीब्ली डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर मौजूद मिली। तस्‍वीर में महात्‍मा गांधी को जमीन को स्‍पर्श करते हुए देखा जा सकता है। 

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अंत में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल तस्‍वीर फर्जी है। यह पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है। 

जांच के अंतिम चरण में फर्जी तस्‍वीर शेयर करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि राणा प्रताप अहिरवाल को फेसबुक पर पांच सौ से ज्‍यादा लोग फॉलो करते है। यूजर मध्‍य प्रदेश का रहने वाला है। 

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल तस्‍वीर फर्जी साबित हुई। डॉ. बी. आर. अंबेडकर के पैर छूते महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर को दो अलग-अलग फोटो को जोड़कर बनाया गया है। 

  • Claim Review : अंबेडकर का पैर छूते हुए महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर
  • Claimed By : FB User Rana Pratap Ahirvar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later