X
X

Fact Check : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वायरल किया जा रहा गाजा में हुए हमले के पुराने वीडियो को

गाजा में हुए हमले के पुराने वीडियो को कुछ लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वायरल करके भ्रम फैला रहे हैं।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: May 7, 2025 at 02:13 PM
  • Updated: May 7, 2025 at 04:42 PM

नई दिल्‍ली। (Vishvas News)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर सोशल मीडिया में असंबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऐसे ही वीडियो को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बताते हुए शेयर किया गया।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। गाजा में हुए हमले के पुराने वीडियो को कुछ लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वायरल करके भ्रम फैला रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्‍तान व पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई आतंकियों को मार गिराया गया है। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने यह जवाबी कार्रवाई की।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल अजीत बैंसला ने 7 मई को एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, तेहरा कलां, सियालकोट, बरनाला, कोटली और मुज़फ़्फ़राबाद के दो स्थानों पर एयर स्ट्राइक की गई। इंडियन आर्मी पर गर्व है।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की सत्‍यता जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्‍तेमाल किया। वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकालकर उसे सर्च किया। हमें एक एक्‍स हैंडल पर पुरानी तारीख को अपलोड यह वीडियो मिला। Quds News Network ने वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि उत्तरी गाजा पट्टी में इंडोनेशियाई अस्पताल के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाकर इजरायली कब्जे द्वारा की गई हिंसक बमबारी के दृश्य। कई लोगों की मौत और घायल होने की सूचना मिली है, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं। इस वीडियो को 9 नवंबर 2023 को पोस्‍ट किया गया।

पड़ताल के दौरान असली वीडियो हमें अलजजीरा के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इसके कैप्‍शन में बताया गया कि उत्तरी गाजा पट्टी में इंडोनेशियाई अस्पताल के आसपास हिंसक हवाई हमले हुए। इस वीडियो को भी 9 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया।

विश्‍वास न्‍यूज जांच के दौरान इजरायल के फैक्ट चेकर यूरिया बार मेर से संपर्क किया। उन्‍होंने पुष्टि करते हुए इसे गाजा का बताया।

जांच के अंत में वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर अजीत बैंसला को पचास हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : हमारी पड़ताल में पता चला कि गाजा के पुराने वीडियो को भारतीय एयर स्‍ट्राइक के नाम पर वायरल करके झूठ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई एयर स्ट्राइक का वीडियो
  • Claimed By : IG Handel ajeet_bainsla
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later