X
X

Fact Check : राहुल गांधी के साथ सेल्‍फी लेते शख्‍स नहीं हैं जज, वकील की तस्‍वीर गलत दावे के साथ वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रहे व्यक्ति लखनऊ सिविल कोर्ट के एडवोकेट सैयद महमूद हसन हैं। एड़वोकेट के साथ ली गई सेल्फी को लखनऊ हाईकोर्ट के जज का बताते हुए गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 17, 2025 at 06:18 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय सैनिकों के लिए गलत बयान देने के आरोप में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी लखनऊ की एमपीएमएलए अदालत में पेश हुए थे, वहीं ली गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर को शेयर हुए दावा किया जा रहा सेल्फी लेने वाले व्यक्ति लखनऊ हाई कोर्ट के जज हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रहे व्यक्ति लखनऊ सिविल कोर्ट के एडवोकेट सैयद महमूद हसन हैं। एड़वोकेट के साथ ली गई सेल्फी को लखनऊ हाईकोर्ट के जज का बताते हुए गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। 

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को 15 जुलाई 2025 को शेयर करते हुए लिखा, “आज कोर्ट में जज साहब भी #JanNayakRahulGandhi जी के साथ सेल्फी लेने से स्वयं को नही रोक पाए, आखिर देश का भविष्य भरोसा है Rahul Gandhi आखिर रुतबा भी मायने रखता है। अंधभक्तों का Non Biological बाप तो 8-10 कैमरामेन के बगैर शौचालय तक नहीं जाता। इस पोस्ट को देखने पढ़ने के बाद अंधभक्तों के बवासीर से रक्त विसर्जन होने लगेगा। ”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल तस्वीर को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह तस्वीर पत्रकार अनुभव पांडे के एक्स अकाउंट पर 15 जुलाई 2025 को शेयर की हुई मिली। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वकील सैयद महमूद हसन हैं।

इसी बुनियाद पर सर्च किये जाने पर हमें यह फोटो कांग्रेस की राष्टीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक्स हैंडल पर भी मिली। 15 जुलाई 2025 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय  के जरिए पोस्ट की गई इसी तस्वीर के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इस फोटो में नजर आ रहे शख्स को वकील बताया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वकील सैयद महमूद हसन के बारे में सर्च किया। इस नाम का हमें एक फेसबुक अकाउंट मिला। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, यह लखनऊ सिविल कोर्ट के एडवोकेट हैं।

वायरल तस्वीर से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने वकील सैयद महमूद  हसन से संपर्क साधा और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर किया । उन्होंने हमें बताया कि यह तस्वीर उन्हीं की है और वह लखनऊ के सिविल कोर्ट में वकील हैं, जज नहीं।

15 जुलाई की अमर उजाला की खबर के अनुसार, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के लिए मानहानिकारक बयान देने के आरोपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। राहुल गांधी को सशर्त जमानत दे दी।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 15 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर  प्रोफाइल बायो के अनुसार, वह नागपुर के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रहे व्यक्ति लखनऊ सिविल कोर्ट के एडवोकेट सैयद महमूद हसन हैं। एड़वोकेट के साथ ली गई सेल्फी को लखनऊ हाईकोर्ट के जज का बताते हुए गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। 

  • Claim Review : सेल्फी लेने वाले व्यक्ति लखनऊ हाई कोर्ट के जज हैं।
  • Claimed By : FB User- प्रशांत म देशपांडे
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later