X
X

Fact Check: प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज योजना के नाम पर तीन महीने के फ्री मोबाइल रिचार्ज के दावे से फिशिंग लिंक वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी के नाम से फ्री रिचार्ज का वायरल दावा फर्जी है। पीएम मोदी की तरफ से इस तरह का कोई रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। धोखाधड़ी करने और निजी जानकारी चुराने के उद्देश्य से इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा है। यूजर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Nov 29, 2024 at 01:59 PM
  • Updated: Sep 17, 2025 at 02:33 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज मिल रहा है। इस रिचार्ज को 30 दिसंबर से पहले करवा लें। पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया गया है, जिस पर क्लिक कर 84 दिन का फ्री रिचार्ज प्राप्त किया जा सकता है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। पीएम मोदी की तरफ से इस तरह का कोई रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। लोग गलत पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यूजर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Rushikesh Kale ने 27 नवंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “*प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज योजना* के तहत भारत के सभी यूजर्स को 3 महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज मिलना शुरू हो गया है

 मैंने भी इससे अपना 84 दिन का फ़्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 84 दिन का Free Recharge प्राप्त करें  

 *(30 December 2024 से पहले)*”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

लिंक की सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल पोस्ट में मौजूद लिंक के यूआरएल पर गौर किया। हमने पाया कि पोस्ट के साथ दिए गए लिंक का यूआरएल techtadaka.com है, जिससे साफ़ है कि यह किसी आधिकरिक वेबसाइट का लिंक नहीं है।

इसके बाद हमने इस योजना के बारे में गूगल पर कीवर्ड से सर्च किया। हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें ऐसी किसी योजना का जिक्र हो।

वायरल पोस्ट में जियो, एयरटेल बीएसएनएल और अन्य कंपनियों का नाम लिखा है। हमने इनके सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया, हमें यहाँ भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

इस बारे में हमने साइबर एक्सपर्ट एवं इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी से संपर्क किया। उनका कहना है कि इस तरह के लिंक का इस्तेमाल धोखाधड़ी और निजी जानकारी चुराने के उद्देश्य से बनाये जाते हैं। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से पहले यूआरएल को ध्यान से देखन चाहिए और जिस किसी भी वेबसाइट का जिक्र हो उनके सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट को जरूर चेक करें। किसलय चौधरी ने यह भी बताया कि ऐसे किसी भी लिंक्स से रिचार्ज न करें, बल्कि ऑफिशियल वेबसाइट से ही रिचार्ज करें।

पहले भी सोशल मीडिया पर फ्री रिचार्ज को लेकर कई दावे वायरल हुए हैं। जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। वेबसाइट के स्कैम सेक्शन पर इन दावों से जुड़ी रिपोर्ट को पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला यूजर को करीबन 3 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी के नाम से फ्री रिचार्ज का वायरल दावा फर्जी है। पीएम मोदी की तरफ से इस तरह का कोई रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। धोखाधड़ी करने और निजी जानकारी चुराने के उद्देश्य से इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा है। यूजर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें।

  • Claim Review : प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज मिल रहा है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- Rushikesh Kale
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later