X
X

Fact Check : जून में पांच सौ रुपये के नोट के बंद होने का दावा फर्जी

पांच सौ रुपये के नोट के बंद होने को लेकर वायरल दावा फर्जी है। पीएम मोदी की ओर से ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है। आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, पांच सौ रुपये के नोट अभी भी सामान्य तरीके से चलन में है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने एक जून दोपहर 12 बजे से पांच सौ रुपये के नोट को बंद कर दिया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह दावा फर्जी साबित हुई। पीएम मोदी की ओर से ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है। आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, पांच सौ रुपये के नोट अभी भी सामान्य तरीके से चलन में है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर _write_fun_up_27 ने 30 मई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “1 जून दोपहर 2:00 बजे 500 का नोट बंद हो जाएगा।”

पोस्ट पर लिखा हुआ है, “मोदी जी का नया नियम ….1 जून दोपहर 2:00 बजे 500 का नोट बंद करने का एलान…अपने सभी दोस्तों को शेयर कर दो।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

टीवी9 हिंदी की वेबसाइट पर 1 जून 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, “देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बड़े नोटों के चलन को बंद करने की बात हो रही है। आरबीआई ने पहले ही 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है। अब 500 रुपये के नोट को बंद करने की तैयारी है।” रिपोर्ट में बताया गया है कि आरबीआई की सहमति से मार्च 2026 के बाद 500 रुपये के नोट को सरकार बंद कर सकती है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने आरबीआई की वेबसाइट को खंगालना शुरू किया। हमें 500 नोटों से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट पर 500 रुपये के नोट की खासियत के बारे में बताया गया है। नोट की डिजाइन और पैटर्न के बारे में बताया गया है। हमें वेबसाइट पर 500 रुपये के नोट के बंद होने से जुड़ी कोई जानकारी वहां पर नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने आरबीआई प्रवक्ता से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी और बेबुनियाद बताया है।

सोशल मीडिया पर पहले भी पांच सौ और दो हजार रुपये के नोट को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने उन दावों की जांच कर सच्चाई सामने रखी थी। रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वायरल दावे को शेयर करने वाले यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 20 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पांच सौ रुपये के नोट के बंद होने को लेकर वायरल दावा फर्जी है। पीएम मोदी की ओर से ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है। आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, पांच सौ रुपये के नोट अभी भी सामान्य तरीके से चलन में है। 

  • Claim Review : पांच सौ रुपये का नोट बंद।
  • Claimed By : Inst user write_fun_up_27
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later