X

Fact Check: कथावाचक देवी चित्रलेखा के पति के बारे में वायरल पोस्ट फर्जी है

देवी चित्रलेखा के पति के बारे फैलाई बातें पूरी तरह से फर्जी साबित हुई हैं। उनके पति हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और उनका मुस्लिम धर्म से कोई नाता नहीं है।

  • By Vishvas News
  • Updated: July 14, 2021

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हरियाणा की मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक देवी चित्रलेखा के पति के बारे में फर्जी जानकारी वायरल की जा रही है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया है कि देवी चित्रलेखा ने माधव तिवारी से विवाह किया है और उनके पति का संबंध हिंदू धर्म से हैं। चित्रलेखा के पति को मुस्लिम और ड्राइवर बताना दोनों ही फर्जी साबित हुआ है।

क्या है वायरल पोस्ट में

ट्विटर पर वायरल पोस्ट में लिखा है- शादी के समय ना मांग में सिंदूर ना माथे पर बिंदी, क्या कोई हिंदू महिला अपनी शादी में #श्वेतवस्त्र कभी धारण करती है क्या?? मोहतरमा चित्रलेखा का शौहर चित्रलेखा का शौहर कभी चित्रलेखा का ही ड्राईवर हुआ करता था और #मुस्लिम भी है, शादी के बाद इसने अपना नाम #माधवराज रखा🙏

इस पोस्ट को विचार+विधान-ज्योतिष नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस पोस्ट को 13 जुलाई, 2021 को शेयर किया गया है। इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के फर्जी पोस्ट काफी समय से फेसबुक पर भी मौजूद हैं। 

पड़ताल

कथावाचक देवी चित्रलेखा के बारे में दावा होने के कारण हमने इस पोस्ट की पड़ताल करने का फैसला किया। हमने सबसे पहले देवी चित्रलेखा के सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक किए। हमें उनका फेसबुक का ऑफिशियल अकाउंट मिला। ये मामला पिछले साल का था इसलिए हमने उनकी पिछले साल की टाइमलाइन को खंगाला। इसमें हमें उनकी 2 जून, 2020 की एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उनके पति के बारे में फर्जी सूचना को वायरल किया जा रहा है। उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा –  दिनांक 23 मई 2017 को गौसेवा धाम हॉस्पिटल के ही पावन प्रांगण में देवी चित्रलेखा जी का विवाह बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के ‘कश्यप गोत्रीय’ कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार में श्री अरुण तिवारी जी के सुपुत्र श्री माधव तिवारी जी के साथ हिंदू रीति-रिवाज़ों के साथ संपन्न हुआ। कृपया अफ़वाहों को नजरअंदाज करें।

उनकी फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।

इसके बाद हमने देवी चित्रलेखा से संपर्क किया। हमने उनके मीडिया कोर्डिनेटर राहुल शर्मा तिवारी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि काफी समय से देवी चित्रकला के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोग उनकी कही बातों और उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ करके वायरल कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऐसे लोगों ने उनके पति के बारे में भी अनर्गल बातें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार से हैं। उनके पति का नाम माधव तिवारी है। वे एक सम्मानित परिवार से संबंध रखते हैं। उनको मुस्लिम कहना सरासर गलत है। उन्होंने आगे बताया कि उनके एक वीडियो की कुछ बातों को अलग तरीसे पेश किया गया था, तभी से ये विवाद उठा था। इसके लिए हमने पुलिस में कंपलेन भी की थी। सोशल मीडिया से देवी चित्रलेखा के बारे में बहुत से झूठे वीडियो को हमने हटवाया भी था लेकिन फिर भी लोग ऐसी गलत चीजें डालते रहते हैं।

विचार+विधान-ज्योतिष नाम के ट्विटर यूजर के बायो के अनुसार, इसका संबंध यूपी के कानपुर से है। इन्होंने दिसंबर, 2005 में  ट्विटर ज्वाइन किया था। इस यूजर के 434 यूजर्स हैं।

निष्कर्ष: देवी चित्रलेखा के पति के बारे फैलाई बातें पूरी तरह से फर्जी साबित हुई हैं। उनके पति हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और उनका मुस्लिम धर्म से कोई नाता नहीं है।

  • Claim Review : कथावाचक देवी चित्रलेखा के पति मुस्लिम हैं
  • Claimed By : विचार+विधान-ज्योतिष
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later