X
X

Fact Check: बूढ़ी मां को नदी में फेंकने का वीडियो एडिटेड और स्क्रिप्टेड, फर्जी दावे से वायरल 

बूढ़ी मां को नदी में फेंकने के दावे से वायरल वीडियो एडिटेड है। असल में वायरल हो रहे वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और बांग्लादेश के एक क्रिएटर ने बनाया है। असली वीडियो में वो एक आदमी को नदी में फेंकता है, जिसे एडिट कर गलत दावे के साथ सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Oct 13, 2025 at 04:39 PM
  • Updated: Oct 13, 2025 at 05:51 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कंबल में लपेटकर किसी को नदी में फेंक रहा होता है। सांप्रदायिक दावे के साथ वीडियो को शेयर कर भारत में हुई घटना का बताया जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि एक हिंदू युवक ने अपनी बूढ़ी मां को नदी में फेंक दिया, ताकि उसे उनका ध्यान न रखना पड़े। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहे वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और बांग्लादेश के एक क्रिएटर  ने बनाया है। असली वीडियो में वो एक आदमी को नदी में फेंकता है, जिसे एडिट कर गलत दावे के साथ सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Mufti Tanveer Alam’ ने 10 अक्टूबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लानत है इसने अपनी बीमार बूढी मां को नदी में फेक दिया अब ये बहुत जल्द दुनिया में ही जहन्नम देखेगा और कु** की मौत मरेगा, भ*** कहते हैं हम तो सनातनी है हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे, सोचिए इनसे इनकी एक बूढ़ी मां तो संभाली नहीं जाती और चले हैं देश का ठेका लेने,,लानत है ऐसी औलाद पर।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमने असली वीडियो Suleman Vai 36 नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 20 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था। असली वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आदमी नाव से बाहर निकलते हैं और एक शख्स को उठाकर नदी में फेंक देते हैं।

Suleman Vai 36 के यूट्यूब चैनल पर खंगालने पर हमने पाया कि दो शख्स मिलकर स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते हैं। दोनों लोग इस तरह के कई वीडियो में मौजूद हैं।  

गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से खंगालने पर हमें शख्स का टिकटॉक अकाउंट भी मिला। वहां पर भी शख्स इसी तरह के वीडियो को अपलोड करता है। शख्स के फेसबुक पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम सुलेमान कबीर है। वो एक डिजिटल क्रिएटर है और स्क्रिप्टेड वीडियो बनाता है और वो डेराई, सिलहट, बांग्लादेश का रहने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए बांग्लादेश के एक पत्रकार मुशिर रहमान से संपर्क किया। उन्होंने इसे बांग्लादेश का कंटेंट क्रिएटर बताया है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बूढ़ी मां को नदी में फेंकने के दावे से वायरल वीडियो एडिटेड है। असल में वायरल हो रहे वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। इस वीडियो को बांग्लादेश के एक क्रिएटर ने बनाया है। असली वीडियो में वो एक आदमी को नदी में फेंकता है, जिसे एडिट कर गलत दावे के साथ सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : हिंदू शख्स ने बूढ़ी मां को नदी में फेंका।
  • Claimed By : FB User Mufti Tanveer Alam
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later