X
X

Fact Check: स्टेडियम में पत्नी संग बैठे महेंद्र सिंह धोनी की पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल 

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की वायरल फोटो को लेकर किया जा रहा है दावा भ्रामक है। मैच देखते एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की यह फोटो जनवरी 2023 की है, जब दोनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ पहला टी20 मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडियों से मुलकात भी की थी। उसी फोटो को अब हालिया बताकर रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 को हुए  पहले वनडे मैच का बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। इसका पहला मुकाबला रांची में 30 नवंबर 2025 को हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। अब इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की जा रही है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को स्टेडियम में देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस फोटो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रांची में हुए भारत और साउथ अफ्रीका का वनडे मैच देखने धोनी अपनी पत्नी संग पहुंचे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही धोनी और साक्षी की तस्वीर हालिया मैच की नहीं है। असल में, यह फोटो जनवरी 2023 की है, जब एमएस धोनी, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 मैच देखने के लिए रांची के जेएससीए (झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन) इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे। उसी तस्वीर को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Maharajganj Khabar’ ने 30 नवंबर 2025 को इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ रांची के स्टेडियम में मैच का आनंद लेते हुए…..।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। हमें तस्वीर साल 2023 में कई रिपोर्ट्स में मिली। हमें फोटो से जुड़ी खबर ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 27 जनवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार,“भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st T20) के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले को देखने के लिए और भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।”

हमें ‘abplive.com’ की वेबसाइट पर भी वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। 27 जनवरी 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच के दौरान महेन्द्र सिंह अपनी वाइफ साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे थे। पूर्व भारतीय कप्तान का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।”

हमें ‘BCCI’ (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर तस्वीर से जुड़ा वीडियो मिला। वीडियो को 27 जनवरी 2023 को शेयर किया गया था। वीडियो को भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच का बताया गया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1618997428400832512

तस्वीर से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें। 

पड़ताल में आगे हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे की पुष्टि करती कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होने बताया कि यह तस्वीर पुरानी है। तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच हुआ था और दोनों की यह तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। 

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 1 लाख 57 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की वायरल फोटो को लेकर किया जा रहा है दावा भ्रामक है। मैच देखते एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की यह फोटो जनवरी 2023 की है, जब दोनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ पहला टी20 मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडियों से मुलकात भी की थी। उसी फोटो को अब हालिया बताकर रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 को हुए  पहले वनडे मैच का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : रांची में हुए भारत और साउथ अफ्रीका का वनडे मैच देखने धोनी अपनी पत्नी संग पहुंचे हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Maharajganj Khabar
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later