Fact Check : अफगानिस्तान में भारत की जीत के जश्न के नाम पर फिर से वायरल हुआ पाकिस्तान की शादी का वीडियो
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रान्त में हुई एक शादी समारोह का है। इस वीडियो को इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम की जीत की ख़ुशी के हवाले से वायरल हो चुका है, जबकि इस वीडियो का भारत या क्रिकेट मैच से कोई- लेना नहीं है।
- By: Umam Noor
- Published: Oct 1, 2025 at 03:55 PM
- Updated: Oct 1, 2025 at 05:53 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीता। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को ख़ुशी से डांस करते जा सकता है। इस वीडियो की विश्वास न्यूज़ ने इससे पहले भी कई बार पड़ताल की है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह अफगानिस्तान का है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने की खुशी में लोग जश्न मनाते हुए नाच रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रान्त में हुई एक शादी समारोह का है। यह वीडियो पहले भी कई बार भारतीय टीम की जीत की ख़ुशी के हवाले से वायरल हो चुका है, जबकि इस वीडियो का भारत या क्रिकेट मैच से कोई- लेना नहीं है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक पेज ‘इंडिया रिव्यू ‘ ने 29 सितंबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “देखिए एशिया कप में भारत की पाक पर जीत का एक खास जश्न का वीडियो अफगान से इन दिनों पाक अफगान के बीच की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। इसलिए जब भी मौका मिलता है वहां 4 करोड़ अफगानी यूं ही जश्न मनाते हैं।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो 12 अगस्त 2022 को ‘शमील खान मारवत’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ हमें ‘मारवत’ शब्द नजर आया। बता दें, मारवत पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक पश्तून कबीले का नाम है।
इससे पहले की गई हमारी पडताला में हमें यह वीडियो फेसबुक यूजर ‘अब्दुल नासिर’ की तरफ से 15 अगस्त 2021 को शेयर किया हुआ मिला था। वीडियो के साथ बताया गया कि यह वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की एक शादी समारोह का जश्न मनाने का है।
जब यह वीडियो इससे पहले वायरल हुआ था उस वक्त हमने वीडियो की पुष्टि के लिए पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले और खैबर पख्तूनख्वा को न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए कवर करने वाले पत्रकार एहसानुल्लाह टीपू मेहसूद से एक्स के जरिये संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था, “यह वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई एक शादी का है। इस वीडियो को कई बार तालिबान तथा अफगानिस्तान के दावे के वायरल किया जा चुका है, जबकि यह दावा बिल्कुल गलत है। यह वीडियो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी जिले बन्नू का है।”
दैनिक जागरण वेबसाइट की 29 सितंबर की खबर के अनुसार, “एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमें 41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं।”
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘इंडिया रिव्यू ‘ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस पेज पर इससे पहले भी भ्रामक पोस्ट शेयर की जा चुकी हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रान्त में हुई एक शादी समारोह का है। इस वीडियो को इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम की जीत की ख़ुशी के हवाले से वायरल हो चुका है, जबकि इस वीडियो का भारत या क्रिकेट मैच से कोई- लेना नहीं है।
- Claim Review : यह अफगानिस्तान का वीडियो है जहां भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने की खुशी में लोग जश्न मनाते हुए नाच रहे हैं।
- Claimed By : FB Page- India Review
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












