X
X

Fact Check: प्लेन से उतरते रोहित शर्मा का यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो 3 अक्टूबर 2024 का है, जब रोहित शर्मा महाराष्ट्र के राशिन में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, पाकिस्तान में नहीं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आईसीसी मेंस चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक प्लेन से उतरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को चैम्पियंस ट्रॉफी से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है जहां रोहित शर्मा का स्वागत किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो 3 अक्टूबर 2024 का है, जब रोहित शर्मा महाराष्ट्र के राशिन में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बता दें कि सुरक्षा कारणों से भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, पाकिस्तान में नहीं।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Khizar Shamman ’ ने 10 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “रोहित शर्मा वेलकम टू पाकिस्तान।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले इसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह क्लिप कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर  अक्टूबर 2024 में अपलोड मिली।

rohitmanarmy 45 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को 3 अक्टूबर 2024 को अपलोड करते हुए साथ में लिखा था, “राशिन महाराष्ट्र में बॉस रोहित शर्मा का भव्य स्वागत।”

इसी तरह X यूजर Rushii ने भी 3  अक्टूबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इसे महाराष्ट्र के राशिन का बताया था।

हमने पुष्टि के लिए कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, तो हमें इस विषय में 3 अक्टूबर 2024 की कई न्यूज़ रिपोर्ट्स मिलीं। नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा महाराष्ट्र के राशिन में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। खबर में वो ट्वीट भी एम्बेडेड था, जिसमें वायरल वीडियो देखा जा सकता है।

बताते चलें कि आईसीसी मेंस चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल लागू करना पड़ा। इस सीरीज में भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा

इस विषय में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “ रोहित शर्मा का ये वीडियो हालिया नहीं है। भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। उनके सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे।”

वायरल पोस्ट को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Khizar Shamman के लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं। प्रोफ़ाइल के अनुसार, यूजर सऊदी अरब से हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो 3 अक्टूबर 2024 का है, जब रोहित शर्मा महाराष्ट्र के राशिन में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, पाकिस्तान में नहीं।

  • Claim Review : प्लेन से उतरते रोहित शर्मा का यह वीडियो पाकिस्तान का है
  • Claimed By : FB User Khizar Shamman
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later