X
X

Fact Check: विराट कोहली के कार हादसे में निधन का दावा फेक, पोस्ट वायरल

विराट कोहली के निधन के नाम पर वायरल दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक और कमेंट के लालच में इस आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट को शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कार एक्सीडेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि 19 फरवरी 2025 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक  कार हादसे में उनका निधन हो गया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक और कमेंट के लालच में इस आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। इस तरह के दावे पहले भी वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने उसकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ने 19 फरवरी 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा है, “आज विराट कोहली ड्राइविंग।”

पोस्ट पर लिखा हुआ है “विराट कोहली की हुई मौत। कल रात हुई मौत एक्सीडेंट में।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 20 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच 2.30 से होना है। विराट कोहली इस टीम का अहम हिस्सा है और मैच खेलेंगे। 

पड़ताल के आगे बढ़ाते हुए हमने विराट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि विराट कोहली अपने सोशल मीडिया पर सक्रिय है और वो लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए इस तरह का फेक कंटेंट फैलाते हैं। इस पर यकीन न करें। यह फर्जी पोस्ट है।

सोशल मीडिया पर पहले भी इस तरह की फर्जी पोस्ट वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल कर उसकी सच्चाई सामने रखी थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

सिर्फ विराट कोहली ही नहीं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान और हिना खान जैसे सितारों के फर्जी निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज ने ऐसे कई दावों की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली के निधन के नाम पर वायरल दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक और कमेंट के लालच में इस आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। इस तरह के दावे पहले भी वायरल हो चुके हैं।

  • Claim Review : कार हादसे में विराट कोहली का हुआ निधन।
  • Claimed By : inst user virat.miss.you
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later