X
X

Fact Check: सूर्य कुमार यादव की पुरानी तस्वीरों के जरिए साधा जा रहा है उन पर निशाना

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। सूर्यकुमार यादव की पुरानी तस्‍वीरों के जरिए उन पर निशाना साधा जा रहा है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: May 27, 2025 at 03:56 PM
  • Updated: May 27, 2025 at 04:01 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। देश में आईपीएल 2025 टूर्नामेंट के बीच भारतीय बल्‍लेबाज सूर्य कुमार यादव की तस्‍वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें अंडरवियर में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे अभी का समझकर सूर्यकुमार यादव पर निशाना साध रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। सूर्य कुमार यादव की पुरानी तस्‍वीरों के जरिए उन पर निशाना साधा जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

Cric lover नाम के एक फेसबुक पेज ने 25 मई को सूर्यकुमार यादव की पुरानी तस्‍वीरों का एक कोलाज पोस्‍ट करते हुए लिखा, “इस मनुवादी ### सूर्यकुमार यादव का दिमाग शायद घुटनों में है। उसे यह अंदाजा भी नहीं है कि टीवी पर माताएं और बहने भी क्रिकेट देखती हैं। बेशर्मों की तरह अंडरवियर पहनकर वह कैमरे के सामने पोज देता नजर आ रहा है। सूर्यकुमार यादव को चड्डी में देखकर नीता अंबानी ने भी अपनी आंखें नीचे कर ली। इस ### को इस बात की बुद्धि होनी चाहिए कि करोड़ों माताएं बहने भी स्क्रीन पर मुकाबला देखती रहती है। सूर्यकुमार यादव को अपनी इस गलती के लिए सामने आकर सबसे माफ़ी मांगनी चाहिए। कोई कितना गवार हो सकता है।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। कुछ आपत्तिजनक शब्‍दों को हटा दिया गया है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच दो हिस्‍सों में की। दोनों तस्‍वीरों की अलग-अलग पड़ताल की गई। सबसे पहले वायरल पोस्‍ट में सूर्यकुमार यादव की इस्‍तेमाल की गई पहली तस्‍वीर के बारे में जानकारी जुटाई गई। गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च करने पर हमें डेली मोशन पर एक वीडियो रिपोर्ट मिली। 12 मई 2019 की इस रिपोर्ट में बताया गया, “मुंबई की पारी का छठा ओवर खत्म होने के बाद सुर्यकुमार और ईशान किशन ब्रेक के दौरान बातचीत कर रहे थे और सुर्यकुमार यादव अपने लेग गार्ड को ठीक करने लगे और इसी दौरान सुर्यकुमार ने अपनी पैंट उतार दी, कैमरे में ये पल कैद हो गया और दर्शकों को गुदगुदाने का मौका दे गया।”

सर्च के दौरान हमें एक यू-ट्यूब चैनल पर भी वायरल तस्‍वीर से जुड़ी रिपोर्ट मिली। 13 मई 2019 की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल 2019 के दौरान सूर्यकुमार ने मैदान में अपनी पैंट उतार दी।

अब तक की पड़ताल में यह साबित हो गया कि सूर्यकुमार यादव की पहली तस्‍वीर 2019 की है। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए कोलाज में मौजूद सूर्यकुमार यादव की दूसरी तस्‍वीर के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया गया। गूगल लेंस टूल में इस तस्‍वीर को अपलोड करके सर्च करने पर हमें एक वेबसाइट पर यह तस्‍वीर मिली। यह खबर 28 जून 2024 को पब्लिश की गई थी।

पड़ताल के अंतिम चरण में दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया गया। उन्‍होंने बताया कि सूर्य कुमार यादव से जुड़ी वायरल पोस्‍ट भ्रामक है। उनकी पुरानी तस्‍वीरों को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

जांच के अंत में वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि Cric Lover नाम के इस पेज को 1.85 लाख लोग फॉलो करते हैं। इस पेज पर हमें क्रिकेट से जुड़ा कंटेंट ज्‍यादा मिला।

निष्‍कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट भ्रामक है। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की दो पुरानी तस्‍वीरों को हालिया बताकर उन पर निशाना साधा जा रहा है।

  • Claim Review : सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी पैंट उतार दी
  • Claimed By : FB Page Cric Lover
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later