Explainer: डॉ. मनमोहन सिंह भी कई बार हुए थे मिसइन्फॉर्मेशन का शिकार
- By: Pallavi Mishra
- Published: Dec 28, 2024 at 11:10 PM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। वे कई बार मिसइन्फॉर्मेशन का शिकार हुए। उनके नाम से कई फर्जी पोस्ट्स और बयान वायरल हुए, जिनमें उनकी सरकार की नीतियों की तारीफ या भाजपा के पक्ष में वोट की अपील जैसी बातें बताई गईं, जबकि ये सभी झूठे थे। कई एडिटेड तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें उन्हें गलत संदर्भ में पेश किया गया। इसके अलावा, डॉ. सिंह के स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को लेकर भी कई गलत अफवाहें फैलाई गईं। विश्वास न्यूज ने इन सभी दावों की जांच की और उन्हें फर्जी पाया।
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...











