Narrative vs Facts: क्या Trump का 50% टैरिफ भारत को डुबा देगा?
- By: Abhishek Parashar
- Published: Sep 6, 2025 at 06:57 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 27 अगस्त को 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ के प्रभावी होने के साथ ही अमेरिका एक्सपोर्ट होने वाले भारतीय प्रॉडक्ट्स पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो चुका है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय उद्योगों पर इस टैरिफ का असर दिखने भी लगा है। अमेरिकी टैरिफ और भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर दो नैरेटिव देखने को मिलेगा। अगर एक नैरेटिव पर विश्वास करें तो आपको लग सकता है कि ट्रंप के भारत पर अधिकतम टैरिफ लगाए जाने से भारत का ट्रेड तबाह हो चुका है या तबाही की कगार पर खड़ा है! मतलब एक्सपोर्ट ठप हो जाएगा, नौकरियां जाएंगी और अर्थव्यवस्था संकट में आ जाएगी!
वहीं दूसरा नैरेटिव आपको यह यकीं दिला सकता है कि ट्रंप टैरिफ की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था और ट्रेड पर कोई असर नहीं होगा! मतलब घबराने की कोई बात नहीं। भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था इस झटके को आसानी से झेल जाएगी और हम पर कोई खास असर नहीं होगा। तो मौजूदा स्थिति क्या है और आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका क्या असर होगा? जानने के लिए देखें वीडियो:
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...











