Explainer Video: कर्ज-GDP अनुपात में भारत और अन्य शीर्ष अर्थव्यवस्था की क्या है स्थिति?
- By: Abhishek Parashar
- Published: Jan 23, 2025 at 12:25 PM
- Updated: Aug 24, 2025 at 10:04 PM
2024 में दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और भारत थी और जीडीपी-ऋण अनुपात के आंकड़ों को तुलनात्मक तौर पर देखा जाए तो भारत दूसरा न्यूनतम कर्ज-जीडीपी अनुपात वाली अर्थव्यवस्था है। कर्ज-जीडीपी के अधिकतम अनुपात को लेकर अक्सर यह समझा जाता है कि 100% से अधिक अनुपात सॉवरेन डिफॉल्ट की संभावना को दर्शाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पिछले कई वर्षों से जापान का कर्ज-जीडीपी अनुपात 200 फीसदी से अधिक के स्तर पर बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सॉवरेन डिफॉल्ट जैसी किसी स्थिति का जापान को सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, श्रीलंका करीब 100 फीसदी के अनुपात के साथ सॉवरेन डिफॉल्ट की स्थिति में पहुंच गया।
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...











