X
X

Fact Check : अजमेर के पास हुए ट्रेन हादसे का पुराना वीडियो अब फर्जी दावे के साथ वायरल

वीडियो एक साल पुराना साबित हुआ। मार्च 2024 में राजस्‍थान के अजमेर के एक पास यह हादसा हुआ था। उसी वक्‍त के वीडियो को अब झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में ट्रेन हादसे के नाम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बों को पटरियों से उतरे हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि एक मालगाड़ी और ट्रेन के बीच टक्‍कर से पांच सौ लोग घायल हो गए, जबकि आठ सौ लोगों की मौत हो गई।

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की। दावा बेबुनियाद और फर्जी साबित हुआ। वीडियो एक साल पुराना साबित हुआ। मार्च 2024 में राजस्‍थान के अजमेर के एक पास यह हादसा हुआ था। उसी वक्‍त के वीडियो को अब झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

बादल यादव नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 9 जून को एक वीडियो को अपलोड किया। इसके ऊपर लिखा गया, “आज की ताजा खबर। एक ट्रेन एक मालगाड़ी। 500 घायल है 800 मौत हो गया। 09/6/2025।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की जांच के लिए सबसे पहले इसके कई स्‍क्रीनशॉट निकाले। फिर इन्‍हें एक-एक करके गूगल लेंस टूल के जरिए खोजना शुरू किया। हमें एक यूट्यूब शॉर्ट्स के रूप में पुराना वीडियो मिला। 21 मार्च 2024 को अपलोड इस वीडियो में बताया गया कि साबरमती-आगरा कैंट एक्‍सप्रेस मदार के पास पटरियों से उतर गई।

यहां मौजूद वीडियो और अब वायरल हो रहा वीडियो एक ही था। जांच को आगे बढ़ाते हुए गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया गया। कीवर्ड के जरिए सर्च करने पर हमें डीडी न्‍यूज के यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। 18 मार्च 2024 की रिपोर्ट में बताया गया, “राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए।”

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीनियर पीआरओ कमल जोशी से संपर्क किया। उन्‍होंने वायरल दावे को गलत बताया।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। बादल यादव नाम के इस इंस्‍टाग्राम यूजर को 18 सौ से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि एक साल पहले राजस्‍थान के अजमेर के पास हुए रेल हादसे के वीडियो को अभी का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो एक साल पुराना है। 800 लोगों की मौत का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है।

  • Claim Review : ट्रेन-मालगाड़ी में एक्‍सीडेंट
  • Claimed By : IG User Badal Yadav
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later