X
X

Fact Check : बिहार में बुर्के में शराब तस्करी करते पकड़ी गई महिला का नाम रुखसार नहीं, भ्रामक दावा वायरल

बुर्के में शराब तस्करी करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा था। महिलाओं का नाम वीणा देवी और नंदिनी है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 22, 2025 at 02:18 PM
  • Updated: Apr 23, 2025 at 02:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज )। सोशल मीडिया पर बुर्के में शराब तस्करी करती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रुखसार नामक एक महिला बिहार में बुर्के में शराब की स्मगलिंग करती पाई गई।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। बुर्के में शराब तस्करी करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा था। महिलाओं का नाम वीणा देवी और नंदिनी कुमारी है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘दीपक बोरा’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा है,  “इसलिए बुर्के पर बैन लगना चाहिए.. रुखसार बुर्के के अंदर शराब की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ी गई।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 18 अप्रैल 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “कटिहार मद्य निषेध विभाग की टीम ने पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर से ट्रेन के जरिए तस्करी कर विदेशी शराब अपने शरीर में टेप से पैक कर ला रही महिला को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई मनिया रेलवे स्टेशन पर की गई। यहां मुफ्फसिल थाना के पिपराधारी टोला की वीणा देवी और नंदिनी कुमारी को क्रमशः 9 लीटर और 8.1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।”

जी न्यूज की रिपोर्ट में भी महिलाओं के नाम वीणा देवी और नंदिनी कुमरी ही बताया गया है, जो कि बुर्के में शराब की तस्करी करते हुए पकड़ी गई।

हमें दैनिक जागरण के 19 अप्रैल 2025 के एडिशन में दावे से जुड़ी एक खबर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल  ने दोनों महिलाओं को पहले रोका और फिर बुर्का उतारने के लिये कहा। जब बुर्का उतारा और तलाशी लेना शुरू किया गया, तब पाया कि महिला के शरीर से अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक लगे हुए हैं। इस रिपोर्ट में भी महिलाओं के नाम वीणा देवी और नंदिनी कुमरी ही बताया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण कटिहार के संपादक अमर प्रताप से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। महिलाओं को शराब तस्करी के आरोप में मनिया रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था। पहले एक महिला ने अपना गलत नाम संध्या देवी बताया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में पाया कि एक महिला का नाम वीणा देवी और दूसरी का नंदिनी  कुमारी निकला। दोनों ही महिलाएं हिंदू हैं।

अंत में हमने यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करती है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुर्के में शराब तस्करी करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा था। महिलाओं का नाम वीणा देवी और नंदिनी है। 

  • Claim Review : बिहार में बुर्के में शराब तस्करी करते पकड़ी गई रुखसार।
  • Claimed By : FB User Dipak Bora
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later