X
X

Fact Check : चंडीगढ़-शिमला के रास्‍ते नहीं हुआ भूस्‍खलन, असंबंधित वीडियो वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वीडियो की जांच की। हमें पता चला कि जिस वीडियो को अभी चंडीगढ़- शिमला हाईवे का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह 12 अगस्त 2025 से इंटरनेट पर अलग- अलग जगहों के हवाले से मौजूद है। चंडीगढ़- शिमला में हालिया रोज में भूस्खलन  का कोई मामला सामने नहीं आया है। वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Oct 2, 2025 at 11:02 AM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के कई हिस्सों में  इस मानसून के सीजन में बाढ़  और भूस्खलन  जैसी त्रासदियों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पहाड़ी पर कई  गाड़ियों को खड़े देखा जा सकता है, तभी अचानक से एक पत्थर सड़क पर गिरने लगता है और लोगों में अफरा- तफरी मच जाती है। अब इसी वीडियो को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इ चंडीगढ़- शिमला हाईवे का हालिया मामला बताकर वायरल कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वीडियो की जांच की। हमें पता चला कि जिस वीडियो को अभी चंडीगढ़- शिमला हाईवे का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह 12 अगस्त 2025 से इंटरनेट पर अलग- अलग जगहों के हवाले से मौजूद है। चंडीगढ़- शिमला में हालिया रोज में भूस्खलन  का कोई मामला सामने नहीं आया है। वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है। 

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर संजय निशान ने 30 सितंबर को एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा, “चंडीगढ़ से शिमला जा रहे लोगों के गिरा पत्थर बहुत खतरा है देखो।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो 16 अगस्त 2025 को ‘पालू जै’ नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को उत्तराखंड का बताया गया है।  

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया, हमें यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के हवाले से ‘कोमल शर्मा’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां इस वीडियो को 24 अगस्त 2025 को अपलोड किया गया है।

https://www.youtube.com/shorts/Sga2tMEKeEw

लिटिल पहाड़ी नाम के यूट्यूब चैनल ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। यहां इस वीडियो को 12 अगस्त 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह उत्तराखंड के भूस्खलन का वीडियो है।

https://www.youtube.com/shorts/McFNeCeQeho

इस वीडियो को और भी कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने अगस्त 2025 को शेयर किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाबी जागरण के चंडीगढ़ के रिपोर्टर जयसिंह छिब्बर से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि चंडीगढ़- शिमला हाईवे पर पिछले दिनों कोई भूस्खलन का मामला सामने नहीं आया है, यह दावा गलत है।”

विश्‍वास न्‍यूज स्‍वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि वायरल वीडियो किस जगह का या कब का है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह वीडियो पुराना है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर संजय निषाद की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 59 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने वीडियो की जांच की। हमें पता चला कि जिस वीडियो को अभी चंडीगढ़- शिमला हाईवे का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह 12 अगस्त 2025 से इंटरनेट पर अलग- अलग जगहों के हवाले से मौजूद है। चंडीगढ़- शिमला में हालिया रोज में भूस्खलन  का कोई मामला सामने नहीं आया है। वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है। 

  • Claim Review : इस वीडियो को चंडीगढ़- शिमला का हालिया मामला बताकर वायरल कर रहे हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर संजय निषाद
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later