X
X

Fact Check: बिहार के मोतिहारी में भूकंप के दावे से नेपाल का पुराना वीडियो हुआ शेयर

नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7 जनवरी को आए भूकंप का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिला था। मोतिहारी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, यह नेपाल के काठमांडू का पुराना वीडियो है।

earthquake in motihari bihar news viral with Nepal old earthquake video

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7 जनवरी को आए भूकंप के झटकों का असर बिहार के भी कई हिस्सों में देखा गया था। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर दरारों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स वीडियो को बिहार के मोतिहारी का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि तिब्बत में आए भूकंप का असर मोतिहारी में भी देखने को मिला था, लेकिन पोस्ट के साथ वायरल वीडियो नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भूकंप का है। उस दौरान काठमांडू में सड़क पर दरारें देखी गई थीं। इसका मोतिहारी से कोई संबंध नहीं है।

वायरल पोस्ट

इंस्टा यूजर pawan_kushwaha1723 ने 7 जनवरी 2025 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। इसके साथ में लिखा है, “मोतिहारी- पूरे जिले में अभी भूकम्प से हिला धरती, लोगो मे दहशत, घर से बाहर निकले लोग

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले मोतिहारी में भूकंप के झटकों के बारे में गूगल पर सर्च किया। आज तक के फेसबुक पेज पर 7 जनवरी को अपलोड वीडियो न्यूज में बताया गया है कि 7 जनवरी की सुबह नेपाल में 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बताया गया है। बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर समेत कई जिलों में भकूंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। CGTN यूट्यूब चैनल पर 26 अप्रैल 2015 को इससे संबंधित वीडियो न्यूज अपलोड मिली। इसमें वायरल वीडियो क्लिप को भी देखा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि नेपाल में आए भूकंप के बाद भारत के पंजाब में हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है।

26 अप्रैल 2025 को द गार्जियन में छपी वीडियो न्यूज के अनुसार, नेपाल में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप के बाद एक चौंकाने वाले वीडियो में सड़क के बीच में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,900 से अधिक हो गई है।

द टेलीग्राफ के यूट्यूब चैनल पर भी 25 अप्रैल 2015 को इस वीडिया क्लिप को देखा जा सकता है। इसे नेपाल के काठमांडू में आए भूकंप का बताया जा रहा है।

इस बारे में नेपाल के स्वतंत्र पत्रकार अनुज अरोड़ा का कहना है कि यह काठमांडू का पुराना वीडियो है। इसका अभी आए भूकंप से कोई संबंध नहीं है।

नेपाल के पुराने वीडियो को मोतिहारी का बताने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 1227 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7 जनवरी को आए भूकंप का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिला था। मोतिहारी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, यह नेपाल के काठमांडू का पुराना वीडियो है।

  • Claim Review : भूकंप के झटकों से मोतिहारी की सड़क में दरार आ गई।
  • Claimed By : Insta User- pawan_kushwaha1723
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later