Fact Check: सपा के पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का साल 2024 में हुआ था निधन, वायरल पोस्ट भ्रामक है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का साल 2024 में 27 फरवरी को 94 की उम्र में निधन हुआ था। पुरानी खबर को नए तरीके से हालिया रोज की घटना के तौर पर शेयर किया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Aug 7, 2025 at 02:10 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर इन दिनों समाजवादी पार्टी के संभल से पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उनका अभी हाल में निधन हो गया है। यह खबर कई यूजर के जरिए फैलाई जा रही है और लोग इसे सच मान रहे हैं।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का साल 2024 में 27 फरवरी को 94 की उम्र में निधन हुआ था। पुरानी खबर को नए तरीके से हालिया रोज की घटना के तौर पर शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर The Sarcastic Hindu ने वायरल पोस्ट को 2 अगस्त 2025 को पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा हुआ है, “सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल न्यूज़ सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें हिंदुस्तान टाइम्स की 27 फरवरी 2024 की खबर के अनुसार, संभल के सांसद शफीकुर्रहमान का मुरादाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
27 फरवरी 2024 की भास्कर डॉट कॉम की खबर के अनुसार, सपा सांसद शफीकुर्रहमान 94 साल के थे और निधन से करीब 20 दिन पहले मुरादाबाद के एक अस्पताल में किडनी के इन्फेक्शन के चलते भर्ती हुए थे।”
समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल हैंडल पर भी 27 फरवरी को पोस्ट मिली। पोस्ट में लिखा है, “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।”
पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में संभल के इंचार्ज ओम प्रकाश से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि शफीकुर्रहमान का निधन पिछले साल 27 फरवरी को हुआ था।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘द सरकास्टिक हिन्दू’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को 44 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का साल 2024 में 27 फरवरी को 94 की उम्र में निधन हो गया था। पुरानी खबर को नए तरीके से हालिया रोज की घटना के तौर पर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का अभी हाल में निधन हो गया है।
- Claimed By : FB User- The Sarcastic Hindu
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












