X
X

Fact Check: गाजियाबाद में परिवार पर हमले के मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल

गाजियाबाद के लोनी में 25 फरवरी को कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया था। उस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। 

Ghaziabad, loni border police, communal angle, UP Police,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को एक परिवार पर हमला करते देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि गाजियाबाद में मुस्लिमों की भीड़ ने हिंदू पिता-पुत्र को घर के बाहर पीटा।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि गाजियाबाद के लोनी में हुई घटना को सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है। इस मामले में दोनों पक्ष मुस्लिम हैं।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर sunilrathor500 ने 28 फरवरी को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

वीडियो गाजियाबाद से है, जिहादी भीड़ ने हिंदू बाप बेटे को घर के बाहर बेरहमी से मारा, पूरी वीडियो इंस्टाग्राम गाइडलाइन के कारण पोस्ट नहीं की जा सकती, बाप बेटे घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जब घर में एक डंडा तक नहीं मिला तो, हेलमेट लगाकर बाप अपना सर बचा रहा है, फिर भी उन्मादी भीड़ मारने पर उतारू है, अब हैरानी की बात सुनिए, जब मलेछों की भीड़ दोनों बाप बेटों को घर के बाहर पीट रही थी, तो हंदू पड़ोसी अपना दरवाजा बंद कर लिए, उन सभी पड़ोसी पर थूकते है, और वो भी मुंह पर थूकते है, शर्म करो रे, यह हालात कल को तुम्हारे सामने भी आ सकते हैं, अगर हम होते तो इनमे से एक भी अपने पैरों पर नहीं जाता,
जागो हिंदू जागो

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 28 फरवरी को न्यूज 24 की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर मिली। इसमें वायरल वीडियो को भी देखा जा सकता है। इसके अनुसार, “मामला गाजियाबाद के लोनी का है, जहां ‘मॉडिफाइड साइलेंसर’ की तेज आवाज का विरोध करने पर 10-12 लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इसके पीछे लेनदेन के विवाद को वजह बताया है। 25 फरवरी को हुए मामले में इरशाद नाम के शख्स ने शिकायत की है कि झगड़े के बाद उसके चचेरे भाई साद और अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।”

27 फरवरी को एक्स यूजर Yashpal Kasana ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे गाजियाबाद के लोनी में हुई वारदात का बताया। इसके अनुसार, विवाद बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज छोड़ने को लेकर हुआ। इसके जवाब में गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि मामला 25 फरवरी का है। इरशाद ने लोनी बॉर्डर थाने पर सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई साद को विपक्षी रिजवान, अरमान, अयूब और अन्य लोगों ने पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर उसको घर में खींचकर ले गए और मारपीट की। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।    

इस बारे में हमने गाजियाबाद लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक से संपर्क किया। उनका कहना है कि यह 25 फरवरी का मामला है। इसमें दोनों पक्ष मुस्लिम थे।

वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टा यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: गाजियाबाद के लोनी में 25 फरवरी को कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया था। उस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। 

  • Claim Review : गाजियाबाद में मुस्लिमों की भीड़ ने हिंदू पिता-पुत्र को घर के बाहर पीटा।
  • Claimed By : Insta User- sunilrathor500
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later