X
X

Fact Check: गुरुग्राम में छात्रा की हत्या का झूठा दावा सांप्रदायिक रंग के साथ वायरल

गुरुग्राम में मुस्लिम युवक द्वारा छात्रा की हत्या करने का दावा झूठा है। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने ऐसी झूठी पोस्ट शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Gurugram, Nikita Agrawal, Gurugram news,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। हरियाणा के गुरुग्राम से जोड़कर चार तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। इनमें युवक और युवती को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि गुरुग्राम में मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू छात्रा की हत्या कर दी।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि गुरुग्राम में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। तस्वीरों को मनगढ़ंत कहानी के साथ वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने इस फेक पोस्ट को करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Chandan Boudh Karpa ने 10 दिसंबर को चारों तस्वीरों को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “गुरुग्राम से एक कॉलेज की एक 24 वर्षीय छात्रा निकिता अग्रवाल की हत्या कर दी गई। आरोप है कि निकिता को उसके क्लासमेट प्रेमी, आरिफ खान, ने पहले ब्लैकमेल किया और देह-व्यापार के लिए मजबूर किया, और फिर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, निकिता और आरिफ एक-दूसरे से प्यार करते थे और कॉलेज के नाम पर अक्सर OYO होटल में मिलते थे।  लगभग 6 महीने तक चली इस रिलेशनशिप के दौरान आरिफ ने निकिता के कुछ निजी वीडियो और तस्वीरें बना लीं। सूत्रों से पता चला है कि आरिफ खान ने बाद में निकिता पर पैसे वाले मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जब निकिता ने इसका विरोध किया, तो आरिफ ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर निकिता ने जब पुलिस को बताने की धमकी दी, तो आरिफ ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस के मुताबिक, आरिफ को डर था कि निकिता उसका राज़ खोल देगी। इसलिए उसने और होटल से जुड़े तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर निकिता को रास्ते से हटाने की साज़िश रची। आरिफ ने वीडियो डिलीट करने के बहाने निकिता को पहले होटल में बुलाया। फिर कमरे में झगड़े के बाद आरिफ ने अपने तीन साथियों संग  निकिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने रात के अँधेरे में निकिता के श#व को जंगल में फेंक दिया। तीन दिन बाद पुलिस को शव मिलने पर कार्रवाई शुरू हुई। गहन जाँच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ खान और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जाँच कर रही है। कुछ दिन या कुछ सालों बाद अपराधी तो जेल से बाहर आ जायेंगे लेकिन निकिता अब कभी वापस नहीं आ पाएगी निकिता ने लव जिहाद में फंस कर अपनी इज्जत और जिंदगी दोनों को हमेशा के लिए खो दी।। ऐसे कितनी बड़ी सोच फ़िल्मी सोच वाली लड़किया अब्दुल के चक्कर में रेड लाइट एरिया में पहुँच जाती हैँ बहुत सारी खाड़ी देशो में बेच दी जाती हैँ.. कितनी तो घुटकर मर जाती है जब अब्दुल कुछ साल बाद मन भर जाता है तो दूसरी तीसरी चौथी लाता है.. ऐसे दलदल में फंसती हैँ की बस किस्मत पर रोती हैँ.. प्यार के नशे में जिंदगी बर्बाद कर लेती हैँ.. बस फ़िल्मी प्रेम और फ़िल्मी हीरोइन वाली सोच समझ के नाते…“

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर गुरुग्राम में ऐसी कोई वारदात होती तो मीडिया में खबर जरूर आती।

इसके बाद हमने गुरुग्राम पुलिस का एक्स हैंडल चेक किया। इससे 11 दिसंबर को ऐसी ही एक एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा गया है कि गुरुग्राम में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वायरल पोस्ट फेक है। झूठी पोस्ट करने पर कानूनी र्कारवाई की जा सकती है।

इससे यह तो साफ हो गया कि गुरुग्राम में इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। इसके बाद हमने वायरल तस्वीरों को एक-एक करके चेक किया। इनमें से पहली और चौथी फोटो एक ही कपल की है। गूगल लेंस से सर्च में पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी तस्वीरें हमें इंटरनेट पर तो मिलीं, लेकिन इनके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली।

इस बारे में हमने गुरुग्राम में दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर आदित्य राज से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है।

तस्वीरों को मनगढ़ंत कहानी के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: गुरुग्राम में मुस्लिम युवक द्वारा छात्रा की हत्या करने का दावा झूठा है। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने ऐसी झूठी पोस्ट शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Claim Review : गुरुग्राम में मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू छात्रा की हत्या कर दी।
  • Claimed By : FB User- Chandan Boudh Karpa
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later