Fact Check: निक्की यादव और साहिल गहलोत एक ही समुदाय के, सांप्रदायिक रंग देकर शेयर की जा रही पोस्ट
दिल्ली में निक्की यादव की हत्या का आरोपी साहिल गहलोत भी उसके ही समुदाय का है। इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
- By Vishvas News
- Updated: February 16, 2023

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि निक्की यादव का हत्यारोपी साहिल मुस्लिम है। सोशल मीडिया यूजर्स निक्की और साहिल की तस्वीरों या खबर का स्क्रीनशॉट शेयर कर यह दावा कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि साहिल गहलोत भी हिंदू है। मामले को सांप्रदायिक रंग देकर झूठा दावा किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट
फेसबुक यूजर Deepesh Uv (आर्काइव लिंक) ने 15 फरवरी को टीवी9 की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,

पड़ताल
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। 15 फरवरी के दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, ‘आरोप है कि साहिल गहलोत ने डाटा केबल से कार में निक्की की हत्या की थी। इसके बाद वह शव लेकर मित्राऊं गांव पहुंचा। वहां सुनसान इलाके में उसका ढाबा है। उसने शव को वहां रखे फ्रीज में रख दिया। इसके बाद वह ढाबे को ताला लगाकर घर चला गया। 10 फरवरी को उसने शादी कर ली।’

15 फरवरी को न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, ‘पुलिस ने कहा है कि 24 वर्षीय गहलोत ने कार में निक्की की हत्या करने के बाद उसके शव को ढाबे के फ्रीज में रख दिया था। फिर वह दूसरी महिला से शादी करने के लिए घर वापस चला गया।’ खबर में आरोपी साहिल गहलोत की शादी की तस्वीर भी छपी है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 14 फरवरी को इस केस से संबंधित जानकारी दी गई है। इसमें साहिल गहलोत के पिता का नाम वीरेंद्र सिंह दिया गया है।
इसकी अधिक जानकारी के लिए हमने द्वारका दिल्ली में दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर गौतम मिश्रा से बात की। उनका कहना है, ‘साहिल गहलोत के पिता का नाम वीरेंद्र सिंह है। वह भी निक्की के समुदाय का ही है। यह मामला अब क्राइम ब्रांच के पास है।‘
इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Deepesh Uv की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह वाराणसी में रहते हैं और एक विचारधारा से प्रेरित हैं।
निष्कर्ष: दिल्ली में निक्की यादव की हत्या का आरोपी साहिल गहलोत भी उसके ही समुदाय का है। इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
- Claim Review : निक्की यादव का हत्यारोपी साहिल मुस्लिम है।
- Claimed By : FB User- Deepesh Uv
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-