X

Fact Check: भाजपा सांसद रवि किशन का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

भाजपा सांसद रवि किशन को लेकर वायरल किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो का मनीष कश्यप के समर्थन से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में रवि किशन नीतीश कुमार के बारे में बोल रहे हैं।

  • By Vishvas News
  • Updated: March 29, 2023

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। 2 मिनट 55 सेकंड के इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रवि किशन ने यूट्यूबर मनीष कश्यप का समर्थन किया है और उनसे मिलने जेल गए हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है। असल में भाजपा सांसद रवि किशन ने यह सारी बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कही थी। वीडियो को अब यूट्यूबर मनीष कश्यप से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Drama clips’ ने 25 मार्च को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “मनीष कश्यप के रिहाई के लिए रवि किशन पहुँचे जेल में | देख कर हो गए भाऊक Manish Kashyap letest news.”

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट का गूगल इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट ‘न्यूज 24 ‘ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 दिसंबर 2022 को अपलोड मिली। वीडियो में वायरल वीडियो के हिस्से को एक मिनट 19 सेकंड से लेकर एक मिनट 50 सेकंड के बीच में देखा जा सकता है।

वीडियो में एक रिपोर्टर रवि किशन से सवाल पूछता है,”कल सीटेट और बीटेट के अभ्यर्थियों ने कुढ़नी में नीतीश कुमार की सभा में पथराव किया है उसके बारे में क्या कहेंगे। ” सवाल का जवाब देते हुए रवि किशन कहते हैं ,” आरा के सारे उद्योगपति यहां से पलायन कर रहे हैं।  बड़ा परिवार बिहार छोड़ के जाने लगा है। बिहार की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है हमने सोचा नहीं था। बिहार को अब सब लोग छोड़ के भाग रहे हैं। यह स्थिति बिहार की नहीं होनी चाहिए थी। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। लोगों ने शाम को 6 – 7 बजे के बाद निकलना छोड़ दिया है। यह स्थिति लाकर नीतीश कुमार ने खड़ी कर दी है। उन्हें बिहार को जवाब देना चाहिए। अपने स्वार्थ के कारण उन्होंने बिहार को किस स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। आज बिहार बीस साल पीछे चले गया है। “

सर्च के दौरान हमें हिंदी न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी खबर प्रकाशित मिली। 3 दिसंबर 2022 को प्रकाशित खबर में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करते हुए बताया गया ,कुढ़नी विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। बिहार में फिर से जंगल राज की शुरुआत हो गई है। एक वक्त बिहार में बसने वाले लोग अब पलायन कर रहे हैं। नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। “

जांच में आगे हमने वीडियो में सुनाई दे रहे ऑडियो,जिसमें रवि किशन को यह कहते हुए सुना जा सकता है,” आपके पिताजी मुख्यमंत्री थे। माता जी मुख्यमंत्री थी। आप नौ कक्षा पास क्यों नहीं हुए। ” को सर्च किया। इस दौरान हमें ‘लाइव सिटीज मीडिया प्राइेट लिमिटेड’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 27 अक्टूबर 2020 को ऑडियो से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट अपलोड मिली। दी गई जानकारी के अनुसार,तेजस्वी यादव के सवालों के जवाब में रवि किशन ने यह कहा था।

वायरल वीडियो से जुड़ी कई अन्य खबरों को यहां पढ़ा जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण पटना के रिपोर्टर अतुल कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो पुराना है। यह सब अफवाह उड़ाई जा रही है।

पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को शेयर करने वाले पेज की जांच की। जांच में पता चला कि पेज को 10 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर इस पेज को 18 फरवरी 2022 को बनाया गया था।

निष्कर्ष: भाजपा सांसद रवि किशन को लेकर वायरल किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो का मनीष कश्यप के समर्थन से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में रवि किशन नीतीश कुमार के बारे में बोल रहे हैं।

  • Claim Review : मनीष कश्यप के रिहाई के लिए रवि किशन पहुँचे जेल में |
  • Claimed By : Drama clips
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later