X
X

Fact Check: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पत्रकार शुभांकर मिश्रा के निधन की अफवाह वायरल

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पत्रकार शुभांकर मिश्रा के निधन का दावा फर्जी है। शुभांकर मिश्रा के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 20, 2025 at 03:49 PM
  • Updated: Jun 20, 2025 at 03:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे में विमान में (चालक दल समेत) सवार 242 में से 241 यात्री मारे गए हैं। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इस हादसे में पत्रकार शुभांकर मिश्रा का निधन हो गया है।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। शुभांकर मिश्रा के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है। लोग सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर angad.7366 ने 15 जून 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा हुआ है,”अहमदाबाद विमान हादसे में शुंभकर मिश्रा आज हमारे बीच नहीं रहे भगवान उनकी आत्मा का शांती प्रदान करें”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दावे को सच समझ के शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की  सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें freepressjournal.in की वेबसाइट पर एक खबर मिली। खबर को 18 जून 2025 को प्रकाशित किया गया है। खबर में बताया गया किपत्रकार और यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा ने एअर इंडिया दुर्घटना में अपनी ‘मृत्यु’ का दावा करने वाली झूठी रिपोर्टों की निंदा की है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने पत्रकार और यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें शुभांकर मिश्रा के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल दावे के खंडन से जुड़ी पोस्ट मिली। अपने एक्स अकाउंट पर 18 जून 2025 को किए गए पोस्ट में लिखा है,”इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाने वाले न केवल  गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं, बल्कि अहमदाबाद हादसे में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद और उनकी कुर्बानी का भी क्रूर अपमान है।”

जांच में आगे हमने शुभांकर मिश्रा के साथ मेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने इसे अफवाह बताते “फेक” करार दिया।

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में (चालक दल समेत) सवार 242 में से 241 यात्री मारे गए हैं। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी और भ्रामक दावे वायरल हुए। जिनकी पूरी जानकारी को हमारे कंपाइलेशन में पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 15 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पत्रकार शुभांकर मिश्रा के निधन का दावा फर्जी है। शुभांकर मिश्रा के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है।

  • Claim Review : अहमदाबाद विमान हादसे में शुंभकर मिश्रा आज हमारे बीच नहीं रहे
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -angad.7366
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later