X

Fact Check : वीडियो में नृत्य करती नजर आ रही महिलाएं भरतनाट्यम नर्तकी हैं, रोबोट नहीं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भरतनाट्यम नृत्य करती महिलाओं के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिलाएं   इंसान हैं। दोनों डांसर का नाम सोफिया सालिंगारोस और ईशा पारुपुदी हैं।

  • By Vishvas News
  • Updated: April 27, 2023

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर क्लासिकल डांस करती हुई दो महिलाओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दोनों इंसान नहीं, बल्कि रोबोट्स हैं, जिन्हें चीन ने बनाया है। कार्यक्रम में इनके नृत्य की अवधि मात्र पांच मिनट थी, लेकिन इस डांस को देखने के लिए टिकट खरीदने का वेटिंग टाइम 4 घंटे का था। इस डांस को देखने के लिए टिकट की कीमत 499 युआन है, जो 75 डॉलर के बराबर है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिलाएं   इंसान हैं। दोनों डांसर का नाम सोफिया सालिंगारोस और ईशा पारुपुदी हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर अरु अरुमुगम ने 22 अप्रैल 2023 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इस डांस को ध्यान से देखिए। शंघाई में डिज़्नीलैंड में नृत्य। ये दोनों इंसानी डांसर नहीं हैं, *बल्कि चीन में बने दो रोबोट हैं**। *नृत्य की अवधि केवल पांच मिनट है। लेकिन इस डांस को देखने के लिए टिकट खरीदने का वेटिंग टाइम 4 घंटे का है। इस डांस को देखने के लिए टिकट की कीमत 499 युआन है, जो 75 डॉलर* के बराबर है। *रोबोट के चेहरे के भाव इतने सटीक हैं कि वो वास्तविक इंसानों जैसे लग रहे हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें असली वीडियो इंडियन राग नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 11 अगस्त 2017 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह इंडियन राग एक यूएस-आधारित समूह है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण देता हैं। 

इस यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमें दोनों डांसर के कई अन्य वीडियोज मिले। हमें मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में नजर आ रही महिलाओं के नाम सोफिया सालिंगारोस और ईशा पारुपुदी है। वीडियो में वो अलारिप्पू नामक एक भरतनाट्यम नृत्य कर रही हैं। 

हमें भारतीय राग के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 2019 की एक पोस्ट मिली, जिसमें सोफिया सालिंगारोस और ईशा पारुपुदी को एक अन्य नृत्य प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है।

अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने सोफिया सालिंगारोस से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ये रोबोट्स नहीं, बल्कि मेरी और मेरी एक साथी के डांस का वीडियो है।

पहले भी यह वीडियो वायरल हो चुका है, जिसकी पड़ताल को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के पेज की स्कैनिंग की। हमने पाया कि यूजर सितंबर 2009 से फेसबुक पर सक्रिय है। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर मलेशिया का रहने वाला है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भरतनाट्यम नृत्य करती महिलाओं के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिलाएं   इंसान हैं। दोनों डांसर का नाम सोफिया सालिंगारोस और ईशा पारुपुदी हैं।

  • Claim Review : डांस करते हुए चीन के रोबोट्स।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर अरु अरुमुगम
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later