Fact Check : दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव के नाम से वायरल हो रहा वीडियो दुबई का है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे वीडियो का दिल्ली एयरपोर्ट से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो तकरीबन एक साल पुराना दुबई का है। दुबई एयरपोर्ट पर हुए जलभराव के वीडियो को फर्जी दावे के साथ दिल्ली से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Jul 21, 2025 at 06:33 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बारिश के मौसम में देश के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या हुई है। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एयरपोर्ट पर जलभराव देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह दिल्ली एयरपोर्ट का वीडियो है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे वीडियो का दिल्ली एयरपोर्ट से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो तकरीबन एक साल पुराना दुबई का है। दुबई एयरपोर्ट पर हुए जलभराव के वीडियो को फर्जी दावे के साथ दिल्ली से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने 19 जुलाई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली एयरपोर्ट तो समन्दर बन गया।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को खोजै। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो कोलिन रग नाम के एक एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो 16 अप्रैल 2024 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को दुबई के हवाले से शेयर किया गया है।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई और हमें यह वीडियो ‘द नेशनल न्यूज’ के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर 16 अप्रैल 2024 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां भी वीडियो को दुबई के एयरपोर्ट का मंजर बताते हुए शेयर किया गया है।
18 अप्रैल 2024 की सीएनएन की खबर के अनुसार, “दुबई हवाई अड्डे पर भारी बारिश के कारण रनवे पानी में डूब गया जिससे उड़ानें बहाल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस मामले से जुड़ी खबर को यहां पढ़ा जा सकता है।
वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में दिल्ली एयरपोर्ट को कवर करने वाले सीनियर संवाददता मनीष मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो दिल्ली के एयरपोर्ट का नहीं है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को साढ़े आठ हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह दिल्ली के रहने वाले हैं।
- Claim Review : यह दिल्ली एयरपोर्ट का वीडियो है।
- Claimed By : FB User- Rajesh Kumar Bairwa
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












