X
X

Fact Check: केदारनाथ में सांपों की बारिश होने का दावा फेक, वायरल वीडियो ईल मछलियों का है

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो का केदारनाथ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में सांप नहीं है, बल्कि ईल मछलियां है और यह वीडियो चीन का है। वीडियो को भारत का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Sep 4, 2025 at 06:22 PM
  • Updated: Sep 4, 2025 at 06:32 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे जमीन पर बहुत सारी ईल मछलियों को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो केदारनाथ का है, जहां सांपों की बारिश हुई है।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो चीन का है,जब ईल मछली से भरा ट्रक पलट गया था। जिसे सांपों की बारिश का बताकर केदारनाथ के नाम से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर radheshyam3603 ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,”केदारनाथ में हुई सर्पों की वर्षा“

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को मुंबई के नाम से शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में दिख रही भाषा भारत की नहीं है। इसमें किसी अन्य भाषा में लिखा हुआ है। जिससे साफ हुआ कि वीडियो का केदारनाथ या भारत से कोई संबंध नहीं है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें केदारनाथ में सांपों की बारिश होने से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। हमने वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें На Краю Света नाम के यूट्यूब चैनल पर वीडियो मिला। वीडियो को 25 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया है। वीडियो में इसे ईल बताया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=DRhhzAPLZyE

हमें वीडियो Lupe Schellermann नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला। वीडियो को 1 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया है और इसे ईल मछलियां बताया गया है।

हमें  वीडियो कई अन्य जगह साल 2023 में अपलोड किया हुआ मिला। जिससे यह स्पष्ट है कि  वीडियो पुराना है और इसका केदारनाथ से कोई संबंध नहीं है।

हमारी अब तक पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में पीछे दिख रहे दृश्य और भाषा को देखने से पता लगता है कि यह वीडियो कहीं और का है। इसमें में मंदारिन भाषा में लिखा हुआ है। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वीडियो के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं करते हैं।

हमने पुष्टि के लिए दैनिक जागरण केदारनाथ के रिपोर्टर बृजेश भट्ट से संपर्क किया। उनके साथ वीडियो को शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ऐसी कोई घटना यहां नहीं हुई है। इसमें जो भाषा और दृश्य दिख रहा है, वो यहां का नहीं है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 898 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो का केदारनाथ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में सांप नहीं है, बल्कि ईल मछलियां है और यह वीडियो चीन का है। वीडियो को भारत का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : वीडियो केदारनाथ में हुई सांपों की बारिश का है।
  • Claimed By : Insta User- radheshyam3603
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later