X

Fact Check: जिसके सिर पर बुलेट लगी है वह भारतीय आर्मी का नहीं रुसी आर्मी का जवान है

  • By Vishvas News
  • Updated: October 26, 2019

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)।  सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सेना के जवान को सिर में गोली के साथ हंसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक दूसरा जवान इस जवान के सिर से गोली निकाल रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ये भारतीय सेना का एक जवान है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में ये वीडियो रूस का है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक रूसी जवान है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडिय क्लिप को सन 2000 में चेचन्या में युद्ध के दौरान का बताया जा रहा है।

CLAIM

वायरल वीडियो में एक जवान को माथे पर लगी गोली के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में एक दूसरा जवान उसके माथे से गोली को प्लाइर से निकलता दिख रहा है और जवान इस विपत्ति के बावजूद मुस्कुराता दिख रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है “सर में गोली लगी है, फिर भी मुँह पर मुश्कान है। ऐसी है हमारी इंडियन आर्मी। ।🇮🇳जय हिन्द की सेना🇮🇳”

FACT CHECK

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को Invid टूल पर डाला और उसके की फ्रेम्स निकाले। इन की फ्रेम्स को हमने गूगल रिवर्स इमेज पर ‘Soldier smiling with bullet in his forehead’ कीवर्ड्स के साथ ढूंढा। हमारे हाथ dailymail.co.uk की एक खबर लगी जिसमें इस घटना को रूस का बताया गया था। खबर 2013 में फाइल हुई थी और इसमें बताया गया है कि ये वीडियो शायद 2000 का चेचन्या के युद्ध का है।

हमें इसी जानकारी के साथ ये खबर mirror.co.uk पर भी मिली।

ज़्यदा जानकारी के लिए हमने भारतीय आर्मी के पीआरओ अभिजीत मित्रा से बात की। उन्होंने कहा, “भारतीय आर्मी के किसी भी ऑपरेशन की तस्वीरें या वीडियो जारी नहीं किये जाते हैं। पोस्ट फर्जी है।”

इस पोस्ट को ब्रजी की नगरिया नाम के फेसबुक यूजर ने आरएसएस नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया था।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में ये वीडियो रूस का है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक रूसी जवान है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो क्लिप को 2000 में चेचन्या में युद्ध के दौरान का बताया जा रहा है।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later