X
X

Fact Check: एयरपोर्ट पर गरबा करते यात्रियों के वायरल वीडियो का इंडिगो के हालिया संकट से नहीं है कोई संबंध

इंडिगो संकट के बीच सितंबर 2025 का वीडियो वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। असली वीडियो गोवा एयरपोर्ट का सितंबर का है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश में इंडिगो एयरलाइंस के हालिया संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को एयरपोर्ट पर गरबा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि जहां फ्लाइट कैंसिल होने पर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं गोवा एयरपोर्ट पर स्टाफ और पैसेंजर ने गरबा खेला। इसे इंडिगो संकट से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। सितंबर 2025 के वीडियो को अब इंडिगो संकट के बीच वायरल करे भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। सितंबर में गोवा एयरपोर्ट पर सूरत जाने वाली फ्लाइट लेट हो गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने स्‍टाफ के साथ मिलकर गरबा किया था। उसी वक्‍त के वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Girraj Sharma ने 7 दिसंबर को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “जहां दुनिया भर में फ्लाइट कैंसिल होने पर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं गोवा एयरपोर्ट पर स्टाफ और पैसेंजर ने गरबा खेला।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच के लिए सबसे पहले वीडियो के कई ग्रैब्‍स निकालकर गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें कई न्‍यूज वेबसाइट पर इससे जुड़ी खबरें मिलीं। पीटीसी न्‍यूज ने 30 सितंबर 2025 को एक खबर में बताया गया कि सूरत जाने वाली हवाई जहाज लेट हो गई थी। जिसके बाद यात्रियों ने गोवा एयरपोर्ट पर गरबा किया।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 30 सितंबर 2025 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि सूरत जाने वाली एक फ्लाइट लेट हुई तो यात्रियों ने गोवा एयरपोर्ट पर केबिन क्रू मेंबर्स के साथ ही गरबा करना शुरू कर दिया।

सर्च के दौरान हमें मुंबई एयरपोर्ट का भी एक वीडियो मिला। मुंबई एयरपोर्ट के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को 29 सितंबर 2025 को पोस्‍ट किया गया था। इससे पता चला कि मुंबई एयरपोर्ट पर गरबा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गुजराती जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कर्पूरिया से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल वीडियो नवरात्र के आसपास का है। उस वक्‍त गोवा से सूरत जाने वाले फ्लाइट में देरी हो रही थी। जिसके कारण यात्रियों ने स्‍टाफ के साथ मिलकर गरबा किया था। इस वीडियो का इंडिगो के वर्तमान संकट से कोई संबंध नहीं है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। इंडिगो संकट के बीच सितंबर 2025 का वीडियो वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। असली वीडियो गोवा एयरपोर्ट का सितंबर का है।

  • Claim Review : इंडिगो संकट के बीच एयरपोर्ट पर गरबा
  • Claimed By : FB User Girraj
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later