X
X

Fact Check : मुंबई के लोकल स्‍टेशन का वीडियो ललितपुर के नाम से वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। मुंबई के वीडियो को ललितपुर का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस ट्रेन को पानी से डूबी पटरियों से गुजरते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो यूपी के ललितपुर का है। इसे सच मानकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। मुंबई के वीडियो को ललितपुर का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। वायरल वीडियो मुंबई के लोकल स्‍टेशन मस्जिद बंदर का है।

क्‍या हो रहा है वायरल

Brijesh Kushwaha नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 17 जून को एक वीडियो को ललितपुर का बताते हुए पोस्‍ट किया।

वायरल पोस्‍ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। इसे सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे पहले वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो मुंबई के नाम पर कई सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनलों पर अपलोड मिला। एक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को मुंबई का बताकर 27 मई 2025 को अपलोड किया गया। इसे मस्जिद स्‍टेशन का बताया गया।

स्‍टेशन के नाम पर जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल मैप टूल का इस्‍तेमाल किया। हमें मस्जिद स्‍टेशन की कई तस्‍वीरें व वीडियो गूगल मैप पर मौजूद मिले। मई 2025 को एक यूजर ने मस्जिद स्‍टेशन का एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वायरल वीडियो जैसी पटरी, खंभा, पुल नजर आया। इससे यह साफ हो गया कि ललितपुर के नाम से वायरल वीडियो मुंबई के मस्जिद स्‍टेशन का है।

गूगल सर्च के दौरान हमें एबीपी माझा के यूट्यूब चैनल पर 26 मई 2025 को अपलोड एक रिपोर्ट मिली। इसमें विस्‍तार से बताया गया कि मस्जिद बंदर स्‍टेशन पर बारिश के कारण पटरियां पानी में डूब गईं थी।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए मुंबई के वरिष्‍ठ पत्रकार सर्वेश पाठक से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो मुंबई का है।

पड़ताल के अंत में हमने Brijesh Kushwaha नाम के यूजर की जांच की। पता चला कि जून 2024 को यह अकाउंट बनाया गया था। इसे दो हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। मुंबई के लोकल स्‍टेशन के वीडियो को ललितपुर का बताकर झूठ फैलाया गया है।

  • Claim Review : ललितपुर का वीडियो
  • Claimed By : IG User Brijesh Kushwaha
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later