X
X

Fact Check : दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली मारे जाने की ब्राजील की घटना बिहार के हवाले से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है। यह 2024 के अक्टूबर महीने में ब्राजील में घटित हत्या का वीडियो है। ब्राजील के वीडियो को फर्जी दावे के साथ बिहार से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 12, 2025 at 04:56 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  दिनदहाड़े एक बाइक सवार को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए दावा कर रहे हैं कि यह घटना बिहार में हुई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है। यह 2024 के अक्टूबर महीने में ब्राजील में घटित हत्या का वीडियो है। ब्राजील के वीडियो को फर्जी दावे के साथ बिहार से जोड़कर वायरल किया जा रहा  है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज ने 30 मई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में पवन दुसाध को राह चलते दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारा गया लेकिन ये “जंगलराज” नहीं कहलाता!क्यों?क्योंकि हत्यारा है मंटु सिंह है ऊँची जाति का, सत्ता से व्यक्ति है भाजपा में मजबूत पकड़ है, और यह भाजपा के सहयोग से नीतीश सरकार है! सत्ता संरक्षित हत्यारा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है!अब ज़रा कल्पना कीजिए…अगर यही हत्यातेजस्वी यादव के सहयोग से सरकार में हुई होती तो NDTV से लेकर AajTak तकहर जातिवादी मनु चैनल पर चीख-पुकार मच चुकी होती कि:-“बिहार में जंगलराज लौट आया है!”लेकिन अब?जातिवादी मनु मीडिया “भूल चुकी” है कि दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक भी इंसान होता है सब जगह चुप्पी है क्योंकि इस वक्त बिहार में भाजपा के सहयोग से नीतीश कुमार सरकार” है!”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर opovopb नाम की एक न्यूज वेबसाइट पर छपी हुई मिली।

4 अक्टूबर 2024 को दी गई जानकारी के अनुसार, “22 वर्षीय गेब्रियल जूनियर डी ओलिवेरा मेडेइरोस की शुक्रवार सुबह जोआओ पेसोआ के मंडाकारू में हत्या कर दी गई।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और इस मामले से जुड़ी और भी खबरों को सर्च करना शुरू किया। न्यूज सर्च किये जाने पर हमें nbnparaiba की वेबसाइट पर अपलोड की हुई मिली।

4 अक्टूबर 2024 की खबर के अनुसार, “जॉन पेसोआ के मंडाकारू इलाके में एक 22 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की सरेआम हत्या कर दी गई। शुक्रवार (4 अक्टूबर) की सुबह रुआ डोम मनोएल पाइवा पर दो बाइक सवारों ने दूसरी मोटरसाइकिल से उसके पास आकर कई गोलियां चलाईं, जिससे वह मौके पर ही जख्मी होकर  गिर गया। सुरक्षा कैमरे में यह घटना कैद हुई है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस अधिकारी जियोवानी गियाकोमेली के मुताबिक, पीड़ित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और हत्या का मकसद अभी अज्ञात है। मामले की जांच चल रही है।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने ब्राजील के पत्रकार मारको फौस्टिनो से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया कि यह पिछले साल अक्टूबर का ब्राजील का वीडियो है।

अब बारी थी  फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पेज Andhi Express की सोशल स्कैनिंग की। हमने पाया कि इस पेज को 43 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। इस वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है। यह 2024 के अक्टूबर महीने में ब्राजील में घटित हत्या का वीडियो है। ब्राजील के वीडियो को फर्जी दावे के साथ बिहार से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह घटना बिहार में हुई है।
  • Claimed By : FB User- Andhi Express
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later